फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Government wheat procurement will start from today, DM took stock of the purchase centers

आज से शुरू होगी सरकारी गेहूं खरीद, डीएम ने क्रय केंद्रों का लिया जायजा

Fri, 01 Apr 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Government wheat procurement will start from today, DM took stock of the purchase centers
पलिया मंडी में क्रय केंद्र पर जायजा लेते केंद्र प्रभारी।
राजापुर मंडी पहुंचकर डीएम ने तैयारियों की पड़ताल कर दिए निर्देश
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जनपद में एक अप्रैल से 139 गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों से खरीद शुरू होगी। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे डीएम महेंद्र बहादुर सिंह कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर पहुंचे, जहां उन्होंने क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए की गई मुकम्मल तैयारियों की पड़ताल की।
डीएम ने जिला खरीद अधिकारी/एडीएम संजय कुमार सिंह से गेहूं खरीद की जरूरी जानकारी लेकर निर्देश दिए। उन्होंने मंडी समिति में स्थापित विभिन्न क्रय एजेंसियों के कुल 14 क्रय केंद्रों पर बैनर का प्रदर्शन एवं इलेक्ट्रॉनिक कांटे की क्रियाशीलता जांची। डीएम ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर बांट रखकर उसकी गुणवत्ता परखी।
विज्ञापन

डीएम ने डिप्टी आरएमओ लालमणि पांडेय को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुसार जीरो टॉलरेंस के साथ खरीद शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को गेहूं बेचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि एक अप्रैल से गेहूं क्रय शुरू होकर 15 जून तक चलेगा, जिसमें किसानों से गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जाएगी। क्रय केंद्र सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक क्रियाशील रहेंगे। किसान 18001800150 टोल फ्री नंबर पर शिकायत एवं सुझाव दर्ज करा सकते हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि गेहूं खरीद केवल पंजीकृत किसानों से ही की जाए। गेहूं खरीद के लिए पंजीकरण स्मार्टफोन, जन सेवा केंद्र, साइबर कैफे से पर जाकर कराया जा सकता है। क्रय केंद्र पर गेहूं की उतराई, छनाई एवं सफाई में आने वाला व्यय 20 रुपये प्रति क्विंटल किसान द्वारा स्वयं वहन किया जाएगा।
पलियाकलां। एक अप्रैल से शुरू हो रही गेहूं खरीद को लेकर पलिया मंडी समिति में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार से पलिया मंडी समिति में बनाए गए केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। इस बार खरीद मूल्य 2015 रुपये रखा गया है।

पलिया मंडी समिति में गेहूं खरीद के लिए पलिया मंडी समिति में तीन सेंटर बनाए गए हैं। दो सेंटर खाद्य विभाग, एक सेंटर यूपीएसएस का है। इसके अलावा चंदनचौकी में दो व विचित्रनगर में एक सेंटर गेहूं खरीद के लिए बनाया गया है। बृहस्पतिवार को सेंटर पर बैनर आदि टांगने के साथ ही खरीद की पूरी तैयारियां कर ली गईं हैं।
सेंटरों पर नहीं पहुंचा बारदाना
मैगलगंज। गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरू होनी है, लेकिन मैगलगंज मंडी समिति के किसी भी सेंटर पर बारदाना नहीं पहुंचा है। यहां तक कि बैनर भी नहीं टंगे हैं।
मैगलगंज मंडी समिति सचिव नरेश रस्तोगी ने बताया कि अभी किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण चल रहा है। आवक शुरू होते ही सेंटरों को बारदाना मिल जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed