Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Government toilet collapses, innocent dies by being buried under debris

Lakhimpur Kheri News: सरकारी शौचालय ढहा, मलबे में दबकर मासूम की मौत

Sat, 11 Mar 2023 10:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
Government toilet collapses, innocent dies by being buried under debris
फाइल फोटो मृतक पंकज
- पसगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत चपरतला का मामला
विज्ञापन


- घटना के वक्त शौचालय के पास में खेल रहा था पंकज
- 2016 में हुआ था निर्माण, घटिया सामग्री लगाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मैगलगंज। पसगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत चपरतला में शनिवार की दोपहर एक सरकारी शौचालय ढहने से उसके मलबे में दबकर पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मासूम शौचालय के पास ही खेल रहा था, तभी अचानक यह हादसा हो गया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव चपरतला में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे पांच वर्षीय पंकज पुत्र लालता घर के बाहर बने शौचालय के पास ही खेल रहा था। तभी अचानक शौचालय भरभरा कर ढह गया। मासूम की मलबे के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने शौचालय के निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाया है। लालता ने बताया कि ग्राम प्रधान, पंचायत मित्र व सचिव के द्वारा 2016 में ठेके पर शौचालय का निर्माण कराया गया था। इसमें मानक विहीन घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते असमय उसका मासूम पुत्र काल के गाल में समा गया है। पुलिस ने अभी इस मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, लेकिन अभी किसी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


बच्चे डर रहे हैं अब शौचालय जाने से
शौचालय की छत गिरने से एक मासूम की मौत होने की खबर गांव समेत आसपास फैल गई, जिससे कई लोग मृतक के परिवार को सांत्वनां देने भी पहुंचे। वहीं इस घटना से गांव के बच्चे भी दहशत में आ गए हैं। बच्चे अब शौचालय जाने से डर रहे हैं। क्योंकि गांव में कई शौचालय जर्जर अवस्था में अभी खड़े हुए हैं, जिनके किसी भी समय गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर सात साल में कैसे जर्जर हुआ शौचालय
2016 में सरकारी धनराशि से बनाया गया शौचालय सात साल में ही जर्जर होकर ढह गया है, जिससे ग्राम पंचायत के प्रधान समेत जिम्मेदार अधिकारी भी सवालों के घेरे में आ गए हैं। वहीं ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाया है और इसके लिए प्रधान, सचिव व पंचायत मित्र को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक मासूम के पिता लालता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है। इससे अन्य शौचालयों के गिरने का खतरा बना हुआ है, जिसके डर से मासूमों के हलक सूखने लगे हैं। वहीं ग्राम प्रधान श्रवण यादव ने बताया कि शौचालय का निर्माण हमारे ही कार्यकाल में 2016 में हुआ था। शौचालय कैसे गिरा, इसकी जानकारी नहीं है।


चपरतला में शौचालय ढहने का यह पहला मामला सामने आया है। प्रकरण की गहनता से जांच कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 2017 से पहले बने शौचालयों का सर्वे कराया जा रहा है। जर्जर शौचालयों को चिह्नित करके उनकी मरम्मत कराई जाएगी। मरम्मत योग्य शौचालयों पर अधिकतम पांच हजार रुपये सरकार द्वारा खर्च किए जाएंगे। हालांकि 2017 के बाद से धनराशि लाभार्थियों के खाते में भेजी जा रही है। इसके बाद लाभार्थियों ने स्वयं ही शौचालयों का निर्माण कराया है।

- सौम्यशील सिंह, डीपीआरओ

फाइल फोटो मृतक पंकज

फाइल फोटो मृतक पंकज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed