फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Government snatching education from hijab-wearing girls: Owaisi

संविधान में दिए गए अधिकार भी राजनेता अल्पसंख्यकों को नहीं दे रहे: ओवैसी

Sun, 20 Feb 2022 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Government snatching education from hijab-wearing girls: Owaisi
खीरी टाउन में सभा को संबोधित करते असदुद्दीन ओवैसी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
खीरी टाउन। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि संविधान में अल्पसंख्यकों को जो अधिकार मिले हैं, राजनेता उन अधिकारों को हमसे छीन रहे हैं। सर्व शिक्षा की बात करने वाली सरकार हिजाब पहनने वाली लड़कियों, महिलाओं को शिक्षा से वंचित कर रही है। कहा, हिजाब, निकाब पहनना उनका अधिकार है और मौलिक अधिकार को कोई नहीं मना कर सकता है।
विज्ञापन

खीरी कस्बे में लहरपुर मार्ग पर कलर मैदान में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा व सपा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति तो चचा-भतीजे के बीच महदूद होकर रह गई है। अपने 25 मिनट के संबोधन में ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उसके आने का मकसद यह नहीं है कि भागीदारी करें हिस्सेदारी करें। उसका मकसद है कि उत्तर प्रदेश में आपको नेता बनाया जाए। कहा, संविधान में अल्पसंख्यकों को जो हक दिया है, वह हक इन नेताओं ने हमको नहीं दिया है।
विज्ञापन

कस्बे की बात करते हुए उन्होंने बताया अखिलेश सरकार ने कस्बे में एक स्लॉटर हाउस का लाइसेंस नहीं दिया और जो स्लॉटर हाउस चल रहा था, उसे योगी सरकार ने बंद करवा दिया। यहां इंटर कॉलेज नहीं है। भाजपा और सपा पर तंज कस्ते हुए उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकार भी छीने जा रहे हैं। जो सरकार सर्व शिक्षा की बात करती है, वही सरकार हिजाब पहने वाली लड़कियों और महिलाओं को शिक्षा से वंचित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगाही में ओवैसी के न पहुंचने से मायूस हुए लोग
निघासन। सिंगाही के रामलीला मैदान में आल इंडिया मजलिस ए इतिहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के मंच से आने की घोषणा की गई, लेकिन वह नहीं आए। इससे मायूस होकर लोग बीच में ही कार्यक्रम को छोड़कर चले गए। इसके बाद कार्यक्रम को जनअधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने संबोधित किया। उन्होंने करीब 13 मिनट तक लोगों को संबोधित किया। बाबू सिंह कुशवाहा ने सपा, बसपा और भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि ये पार्टियां सिर्फ लोगों को बहकाने का काम कर रही हैं। पूरे देश में जाति का जहर घोल रही हैं। इनकी सरकारों में भ्रष्टाचार चरम पर था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed