{"_id":"67e98277e965050e390abb3b","slug":"government-departments-opened-on-sunday-officials-were-seen-completing-accounting-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-142425-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रविवार को खुले सरकारी विभाग, लेखा-जोखा पूरा करते दिखे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रविवार को खुले सरकारी विभाग, लेखा-जोखा पूरा करते दिखे अधिकारी
विज्ञापन
अपर जिला कृषि अधिकारी डॉ. सत्यवीर कामकाज करते हुए। संवाद
- फोटो : गंजडुंडवारा में भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा का स्वागत करते लोग।
लखीमपुर खीरी। वित्तीय वर्ष के अंतिम दौर में सरकारी विभागों में बजट खपाने का काम किया जा रहा है। रविवार को अवकाश के बावजूद सरकारी विभागों में लेखा-जोखा होता रहा। बैंकों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि लेन-देन प्रक्रिया पूरी करने में सहयोग करें। इसकी वजह से स्टेट बैंक सहित अधिकांश सरकारी बैंक रविवार को खुले रहे।
वित्तीय वर्ष के अंतिम दौर में सबसे ज्यादा लोड कलक्ट्रेट परिसर में स्थित ट्रेजरी कार्यालय में देखने को मिला। रविवार को युद्ध स्तर पर कार्य होता नजर आया। ट्रेजरी कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी देर रात तक काम करते नजर आए। विकास भवन के अधिकांश कार्यालय खुले, जहां देर शाम तक लेखा-जोखा काम कामकाज होता रहा।
विकास भवन में जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी, समाज कल्याण विभाग में समाज कल्याण अधिकारी तेजस्वी मिश्रा, दिव्यांजन सशक्तिकरण विभाग, पंचायतीराज, अर्थ एवं संख्या, विकास विभाग आदि कार्यालय खुले और वहां अधिकारी और कर्मचारी काम करते नजर आए।
विज्ञापन
साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग और डीआईओएस कार्यालय में भी कामकाज होता रहा। इतना ही नहीं छाउछ चौराहे पर स्थित उपकृषि निदेशक, कलक्ट्रेट में आबकारी, अल्पसंख्यक विभाग, जिला पूर्ति कार्यालय, श्रम विभाग आदि कार्यालयों में रविवार को कामकाज होता रहा।