फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   govardhan pooja

गोवर्धन पूजा कर महिलाओं ने मांगी घर परिवार की उन्नति

Mon, 16 Nov 2020 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
govardhan pooja
गोला में अन्नकूट का भोग लगाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। दिवाली के दूसरे दिन रविवार को जिले भर में गोवर्धन पूजा हुई। महिलाओं ने घर में गाय के गोबर से गोवर्धन स्थापित किए। इसके बाद सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजा कर घर परिवार की उन्नति के लिए कामना की। गोवर्धन पूजा के लिए सुबह से ही महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दीं थी। रविवार अल सुबह महिलाओं ने सूप बजाकर पर्व की रस्म निभाई। इसके बाद महिलाओं ने गाय के गोबर से गोवर्धन स्थापित कर शुभ मुहूर्त में विधि विधान से पूजन किया।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। गोवर्धन पूजा के लिए महिलाओं ने गाय के गोबर से घरौंदे बनाकर भगवान से सुख समृृद्धि के लिए कामना की। महिलाओं ने दीपक जलाकर भगवान को जिमाया।
विज्ञापन

बिझौली। महिलाओं ने घरों में गोवर्धन भगवान की स्थापना कर पूजन कर परिक्रमा की। परिवार के सदस्यों के लिए मंगल कामना की। अल सुबह उठकर महिलाओं ने गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज, गोकुलवासी गाय, बछड़ा, चकिया पीसती महिलाएं, भंडार ग्रह बनाकर रोली, चावल से तिलक कर पुष्प अर्पित किए। पूजन कर मिष्ठान पूड़ी का भोग लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोशननगर और ममरी में भी महिलाओं ने विधि विधान से गोवर्धन पूजन किया।
मैलानी। गोवर्धन पूजा परंपरागत ढंग से हुई। इस मौके पर महिलाओं ने घरों में गोवर्धन पूजा कर घर परिवार में सुख समृद्धि और धन धान्य की कामना की। साथ ही महिलाओं ने गौमाता की पूजा भी की।
----
श्री राधा कृष्ण द्वारिकाधीश मंदिर में लगा अन्नकूट का भोग
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला तीर्थ स्थित श्रीराधाकृष्ण द्वारिकाधीश मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कर अन्नकूट का भोग लगाया गया। पुजारी पंडित अवधेश मिश्र नारायण ने वैदिक मंत्रोचारण कर यज्ञ में आहुतियां डलवा कर यजमान महंत आशुतोष गिरि, केशवराम शुक्ल से भोग लगवाया। मंदिर की स्थापना महंत गंगा गिरि ने 1893 ईस्वी में कराई थी। धनेश्वर मिश्र, मयंक शुक्ला, जगदंबा, सुरेंद्रपाल वर्मा, अमरसिंह, श्यामसिंह, धर्मराज पांडे, विनोद सिंह, धर्मेश सिंह मौजूद रहे।

......
भैयादूज पर्व आज
लखीमपुर खीरी। भाई बहन के प्यार का भैयादूज पर्व आज है। इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। पंडित प्रमोद दीक्षित बताते हैैं भैयादूज पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। भाइयों की लंबी उम्र की कामना को लेकर बहनें पूजन करती है इसके बाद भाइयों को टीका कर मुंह मीठा कराती है। भाई बहनों का उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन देते हैं।
...
पूजन मुहूर्त
भैयादूज पर्व के पूजन का शुभ मुहूर्त दोपहर 01: 17 से 3:25 बजे तक हैं। आज के ही दिन चित्रगुप्त, कलम दवात की पूजा होगी।

गोवर्धन पूजा करती महिलाएं। संवाद

गोवर्धन पूजा करती महिलाएं। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed