फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   gotakhor, dm

गोताखोरों की सूची बनाकर उन्हें प्रशिक्षण दें-डीएम

Fri, 15 May 2020 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
gotakhor, dm
लखीमपुर खीरी। संभावित बाढ़ से निपटने के लिए गठित जिला स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में गोताखोरो को सूचीबद्ध कर उन्हें आवश्कतानुसार प्रशिक्षण दें, जिससे आवश्यकता पड़ने पर अविलंब उन्हें प्रभावित स्थलों पर भेजा जा सके। उन्होंने बाढ़ के दौरान फैलने वाले रोगों से निपटने और सांप कटाने की चिकित्सा के लिए भी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि अभी से भूसे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर दिक्कत न हो। बैठक में अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड राजीव कुमार ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले की बाढ़ से निपटने के लिए बनाई गई योजना की जानकारी दी। इस मौके पर एडीएम अरुण कुमार सिंह, एएसपी शैलेंद्र लाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed