फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Got recognition...admission on 100 seats in medical college this month

Lakhimpur Kheri News: मान्यता मिली... मेडिकल कॉलेज में 100 सीटों पर प्रवेश इसी माह

Thu, 12 Sep 2024 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Got recognition...admission on 100 seats in medical college this month
लखीमपुर खीरी। जिले के लिए अच्छी खबर है। अपील में जिले के मेडिकल कॉलेज को कक्षाओं के संचालन की अनुमति मिलने से एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। जुलाई में एनएमसी (नेशनल मेडिकल काउंसिल) की टीम ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं की जांच के बाद मान्यता देने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर देवकली में मेडिकल कॉलेज बना है। यहां भवन का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। भवन को हैंडओवर किया जाना बाकी है। मेडिकल कॉलेज के अस्पताल का भवन शहर में बन रहा है। इसके निर्माण में अभी कुछ माह का समय लगेगा। साथ ही जिला अस्पताल एमसीएच विंग-ओयल भी मेडिकल कॉलेज के अधीन है। कॉलेज प्रशासन इसी शैक्षिक सत्र से कक्षाओं के संचालन की उम्मीद में था। जुलाई में एनएमसी टीम ने निरीक्षण किया और फैकल्टी की कमी बताकर मान्यता देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद शासन ने अगस्त में मेडिकल काउंसिल में अपील की। अपील के बाद कॉलेज में कक्षाओं के संचालन की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed