फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gorakhpur-Pilibhit Express will run from Pilibhit to Gomtinagar for 18 days

Lakhimpur Kheri News: गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस 18 दिन पीलीभीत से गोमतीनगर तक चलेगी

Fri, 28 Feb 2025 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Pilibhit Express will run from Pilibhit to Gomtinagar for 18 days
मैलानी स्टेशन पर खड़ी गोरखपुर एक्सप्रेसस्रोत-संवाद - फोटो : संवाद
मैलानी। एक्सप्रेस से गोरखपुर तक की यात्रा करने वालों के लिए बुरी खबर है। पीलीभीत-गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस का संचालन 18 दिन तक गोरखपुर के बजाए गोमतीनगर-पीलीभीत के बीच ही होगा। इस कारण इस ट्रेन से गोरखपुर तक का सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस आशय का पत्र जोनल मुख्यालय से जारी हुआ है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के डिप्टी सीओएम/सीएचजी पीके अस्थाना की ओर से जारी पत्र के मुताबिक गोरखपुर-गोरखपुर कैंट स्टेशनों के बीच साढ़े तीन किमी तीसरी लाइन और कुसुमही-गोरखपुर कैंट-कुसुमही चौदह किमी तीसरी लाइन का प्री नॉन इंटरलाॅकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 12 से 27 अप्रैल तक किया जाएगा और तीन मई को सीआरएस निरीक्षण होगा।
विज्ञापन

इसके चलते कई ट्रेनों का निरस्तीकरण, शॉर्ट टर्मिनेट और कई का मार्ग परिवर्तन किया गया है। इसी वजह से ट्रेन नंबर 15010 पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस भी 15 अप्रैल से दो मई तक पीलीभीत से गोमतीनगर (लखनऊ) के बीच ही चलेगी। इस अवधि में इसका संचालन गोमतीनगर से गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 15009 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस का संचालन 16 अप्रैल से तीन मई तक गोमतीनगर से पीलीभीत के बीच ही होगा। इस दौरान इसका संचालन गोमतीनगर से गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगा। इस प्रकार दोनों ट्रेनों का संचालन 18 दिनों तक गोमतीनगर से गोरखपुर के बीच बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed