फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gorakhpur-Mailani-Gorakhpur Express will be extended till Pilibhit

Lakhimpur Kheri News: गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस का पीलीभीत तक होगा विस्तार

Thu, 16 Jan 2025 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Mailani-Gorakhpur Express will be extended till Pilibhit
मैलानी में खड़ी गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेसस्रोत-संवाद - फोटो : संवाद
मैलानी। रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस का विस्तार पीलीभीत तक करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसकी समय सारणी भी जारी हो गई है। जल्द ही इसके पीलीभीत तक संचालन की तारीख का एलान हो जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी पिछले काफी दिनों से ट्रेन नंबर 15009/15010 गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस का विस्तार पीलीभीत तक करने की मांग कर रहे थे। हाल ही में यहां आए प्रमुख मुख्य वाणिज्य/परिचालन प्रबंधक गोरखपुर अनूप कुमार सतपथी के यहां आगमन पर नगर उद्योग व्यापार मंडल और नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने उन्हें ज्ञापन देकर इस ट्रेन का पीलीभीत तक विस्तार किए जाने सहित बरेली तक सीधी रेलसेवा और लंबी दूरी की ट्रेनें चलाने की मांग की थी।
विज्ञापन


एनई रेलवे ने छह जनवरी को इस आशय का प्रस्ताव इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा था। रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक कोचिंग विवेक कुमार सिन्हा की ओर से 15 जनवरी को जारी पत्र में गोरखपुर एक्सप्रेस के पीलीभीत तक विस्तार की मंजूरी दी गई है। इसकी सूचना महाप्रबंधक परिचालन गोरखपुर, मुख्य यात्री एवं परिवहन प्रबंधक गोरखपुर सहित संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार के बाद ट्रेन नंबर 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस मैलानी से 11:30 बजे चलकर 13:25 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 15010 पीलीभीत से 16:25 बजे चलकर 18:00 बजे मैलानी पहुंचेगी और मैलानी से 18:05 बजे छूटेगी। पीलीभीत तक संचालन की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। दोनों ट्रेनों का ठहराव पूरनपुर में भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed