{"_id":"6681e4ff49f44f3fe004bc44","slug":"gorakhpur-express-left-as-soon-as-nanpara-mailani-passenger-reached-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-123571-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नानपारा-मैलानी पैसेंजर पहुंचते ही छूट गई गोरखपुर एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नानपारा-मैलानी पैसेंजर पहुंचते ही छूट गई गोरखपुर एक्सप्रेस
विज्ञापन
मैलानी डिप्टी एसएस कार्यालय में कंपलेंट करते यात्री
मैलानी। नानपारा से चलकर मैलानी पहुंची पैसेंजर के यहां आते ही गोरखपुर एक्सप्रेस छूट गई। पैसेंजर से मैलानी आकर एक्सप्रेस पकड़ने वालों की ट्रेन छूट गई। यात्रियों ने डिप्टी एसएस कार्यालय की शिकायत पंजिका में शिकायत दर्ज की है।
नानपारा-मैलानी पैसेंजर का मैलानी पहुंचने का टाइम शाम पांच बजकर पचपन मिनट और मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस का यहां से छूटने का समय छह बजकर पांच मिनट है। लिहाजा नानपारा-मैलानी पैसेंजर से यहां आकर तमाम यात्री गोरखपुर एक्सप्रेस पकड़कर गंतव्य को रवाना होते हैं। रविवार की शाम पैसेंजर ट्रेन छह बजकर सात मिनट पर मैलानी पंहुची और एक्सप्रेस को निर्धारित समय छह बजकर पांच मिनट पर यहां से छोड़ दिया गया।
इस कारण पैसेंजर के यात्रियों की गोरखपुर एक्सप्रेस छूट गई। यात्रियों का कहना था कि दो-चार मिनट एक्सप्रेस को रोक लिया जाता तो उनको ट्रेन मिल जाती। गुस्साए यात्रियों पलिया निवासी रामनरेश, राजकुमार सहित अन्य लोगों ने डिप्टी एसएस कार्यालय पहुंचकर शिकायत पंजिका में अपनी शिकायत दर्ज कराकर दोनों ट्रेनों का कनेक्शन किए जाने की मांग की।