फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   goons burnt the tractor due to land dispute the farmer saved his life by running away with his family in lakhi

Lakhimpur Kheri News: जमीन की रंजिश में दबंगों ने ट्रैक्टर फूंका, किसान ने परिवार संग भागकर बचाई जान

Mon, 27 Jan 2025 07:11 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Jan 2025 07:11 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में दबंगों ने किसान का ट्रैक्टर फूंक दिया। इसका वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
goons burnt the tractor due to land dispute the farmer saved his life by running away with his family in lakhi
दबंगों ने ट्रैक्टर में लगाई आग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में जमीन की रंजिश में दबंगों ने एक किसान का ट्रैक्टर फूंक दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और गांव पहुंचकर मामले की जानकारी की। चार आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन


घटना फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर कंदरहिया की है। महेवागंज के निवासी किसान वाहिद पुत्र मजीद ने बताया कि उनकी जमीन फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव मानपुर कंदरहिया में है, जिसका विवाद वही के कुछ लोगों से था। विवाद के चलते जमीन की पैमाइश लेखपाल ने की थी।
विज्ञापन


इसके बाद शनिवार को वाहिद अपना खेत जोतने ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। साथ में उनकी पत्नी जहरून और बेटा जुनैद भी था। वाहिद का कहना है कि जब वह खेत जोतने जा रहे थे, तभी विपक्षी आ गए और उसे, उसकी पत्नी और बेटे को गालियां देते हुए मारने दौड़े। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गांव पहुंचकर की जांच पड़ताल 
उधर, दबंगों ने उसके ट्रैक्टर पर गन्ने की पताई डालकर आग लगा दी, जिससे पूरा ट्रैक्टर जल गया। रविवार सुबह ट्रैक्टर जलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। वाहिद ने पुलिस को तहरीर दी।

फूलबेहड़ कोतवाली के इंस्पेक्टर आलोक कुमार धीमान ने बताया कि घटना में वाहिद की तहरीर पर आजाद, इसरार, सरताज व फिरासत के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed