{"_id":"68617f424656c49d7d0d4601","slug":"goods-worth-lakhs-stolen-from-three-houses-by-breaking-into-them-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-149349-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नकब लगाकर तीन घरों में लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नकब लगाकर तीन घरों में लाखों का सामान चोरी
Sun, 29 Jun 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
नजीर के मकान के पीछे की दीवार में लगी नकब। संवाद
फरधान। गांव देवकली में शनिवार रात चाेरों ने तीन घरों में नकब लगाकर एक लाख तीस हजार की नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर लिए। घटना से पुलिस की रात्रिकालीन गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।
गांव देवकली घोसियाना निवासी नजीर और मुश्तकीम के परिवार संयुक्त रूप से एक की मकान में रहते हैं। बीती रात नजीर परिवार सहित घर के आंगन में सो रहा था। चोर नजीर के मकान के पीछे की दीवार में नकब लगाकर घर के अंदर दाखिल हो गए।
कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी कर बक्सा साथ में उठा ले गए। उसमें भैंस खरीदने के लिए एक लाख रुपये नकद रखे थे। टूटा हुआ बक्सा और कपड़े आदि सारा सामान चोर वहीं छोड़ गए।
विज्ञापन
नजीर ने बताया कि नकदी के अलावा तीन जोड़ी झाला, दो कंगन, पांच मंगल सूत्र और दो सोने की चेन समेत करीब तीन लाख के जेवर चोरी हो गए। इसी मकान में रह रहे नजीर के भाई मुश्तकीम के यहां भी कमरों के ताले काटकर चोरों ने बक्सों के अंदर रखी एक जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी झाला, चार बाली, दो सोने की अंगूठी और एक मंगल सूत्र चोरी कर लिया।
तीसरी घटना में चोर नजीर के मकान से थोड़ी दूर रशीद के मकान की पीछे की दीवार फांदकर घुसे। यहां एक मोबाईल, तीस हजार नकद और सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। थाना प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।