फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gomti Express will run as normal from today not 'special'

आज से ‘विशेष’ नहीं सामान्य रूप में चलेगी गोमती एक्सप्रेस

Mon, 15 Nov 2021 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Gomti Express will run as normal from today not 'special'
मैलानी में खड़ी गोमती एक्सप्रेस।
अब केवल आरक्षित टिकट पर ही कर सकेंगे यात्रा
विज्ञापन

मैलानी। मैलानी-गोरखपुर के बीच अब तक संचालित विशेष गोमती एक्सप्रेस में आज से यात्री 30 फीसदी कम किराया देकर सफर कर सकेंगे। यात्रियों को यह राहत रेलवे द्वारा अपनी सभी ट्रेनों से ‘विशेष’ ट्रेनों का दर्जा वापस लेने के कारण मिली है। वहीं एक्सप्रेस ट्रेनों में आरक्षण का नियम पहले की ही भांति लागू रहेगा।
कोविड महामारी के दौर में रेलवे गोमती एक्सप्रेस को विशेष आरक्षित ट्रेन का दर्जा देकर यात्रियों से लगभग तीस फीसदी ज्यादा किराया वसूल रही थी। रेलवे की ओर से 13 नवंबर को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, आज 15 नवंबर से गोमती सहित अन्य कई स्पेशल ट्रेन को पुराने नियमित नंबर से संचालित करने के साथ ही इस ट्रेन का किराया भी कोविड पूर्व की भांति लागू करने का निर्णय लिया गया है। इस प्रकार आज से गोमती एक्सप्रेस में यात्री लगभग तीस फीसदी कम किराया अदा कर यात्रा कर सकेंगे, लेकिन टिकट आरक्षित ही मिलेंगे।
विज्ञापन

आज से गोमती एक्सप्रेस का संचालन पुराने नियमित नंबर से होगा और अभी जनरल टिकट भी आरक्षित होकर मिलेगा। यानी यात्री आरक्षित टिकट पर ही गोमती में यात्रा कर सकेंगे। किराया कोविड पूर्व की भांति लगेगा। किराया दिल्ली स्थित संस्था क्रिस अपडेट करती है, लिहाजा सिस्टम में फीड होने के बाद ही किराया का पता चल सकेगा। - महेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, एनईआर, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed