फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gomti Express arrived late by 1.25 hours and Shahgarh Passenger by 40 minutes.

Lakhimpur Kheri News: गोमती एक्सप्रेस सवा घंटे तो 40 मिनट देरी से आई शाहगढ़ पैसेंजर

Fri, 08 Dec 2023 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gomti Express arrived late by 1.25 hours and Shahgarh Passenger by 40 minutes.
लखीमपुर खीरी। गोरखपुर-मैलानी (गोमती) एक्सप्रेस के लेट होने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को भी यह ट्रेन करीब 1.15 मिनट देरी से लखीमपुर पहुंची। एक्सप्रेस की वजह से शाहगढ़ स्पेशल पैसेंजर भी लेट हुई। यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लखीमपुर व गोला में काम करने करने वाले लखनऊ व सीतापुर के अधिकांश कर्मचारी गोरखपुर-मैलानी और मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन से आते-जाते हैं। यह ट्रेन सुबह 10.19 बजे लखीमपुर पहुंचती है। एक्सप्रेस के करीब एक घंटे बाद शाहगढ़ स्पेशल पैसेंजर (ट्रेन सख्या-05494) लखीमपुर पहुंचती है। इस सप्ताह गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस देरी से पहुंच रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यह ट्रेन निर्धारित समय के करीब सवा घंटे लेट 11.34 बजे लखीमपुर पहुंची। लखनऊ से आ रही पैसेंजर ट्रेन को हरगांव स्टेशन पर रोककर एक्सप्रेस को निकाला गया। इस वजह से पैसेंजर ट्रेन भी करीब 40 मिनट देरी से पहुंची। एक्सप्रेस और पैसेंजर लेट होने से दैनिक यात्रियों और कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। समय से कार्यालय पहुंचे के लिए कुछ कर्मचारियों ने बस और प्राइवेट वाहनों का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed