फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   golmal

किसानों को लाखों का चूना लगा बैंक अफसर फरार

Tue, 14 Jul 2015 11:09 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Tue, 14 Jul 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
golmal
एचडीएफसी बैंक से किसानों को कृषि लोन की राशि तो मिली नहीं, लेकिन किस्त जमा करने के लिए फोन कॉल आ गई। इससे परेशान किसान, बैंक की शाखा में पहुंचे तो कृषि लोन की रकम में गोलमाल होने का खुलासा हुआ है। पता लगा कि उनके नाम से लोन स्वीकृत करके खाते में भेजी गई रकम ही निकाल ली गई। इस पूरे घालमेल में बैंक के एग्रीकल्चर सेल के अफसर अनिल वर्मा की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। वर्मा के गायब होने से संदेह और गहरा गया है। मामले की जांच बैंक मुख्यालय मुंबई से आई टीम कर रही है। पुलिस को भी तहरीर दी गई है। कुछ किसानों ने बैंक मैनेजर से लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन

तहसील गोला के कंधरापुर गांव निवासी इंद्रजीत सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह जनवरी 2015 में एचडीएफसी बैंक शाखा गोला के प्रबंधक से कृषि लोन के लिए मिले थे। उन्हें एग्रीकल्चर सेल के अफसर अनिल वर्मा से मिलवाया गया था। अनिल ने उनकी फाइल तैयार करवाकर 5.31 लाख रुपये के कृषि लोन की मंजूरी के लिए भेजी। इसके बाद वह अनिल वर्मा से लेकर शाखा प्रबंधक तक चक्कर लगाते रहे, लेकिन उन्हें हर बार यही कहा जाता था कि ऋण स्वीकृत होते ही उनके पते पर चेक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

इंद्रजीत के मुताबिक वह बैंक में अंतिम बार मई के प्रथम सप्ताह में गए थे, फिर थक हारकर बैठ गए। सात जुलाई को बैंक से फोन आया कि वह अपने कर्जे की 41 हजार रुपये की किश्त जमा कर दें। इंद्रजीत सिंह ने जब कहा कि उन्हें कोई ऋण नहीं मिला है तो उधर से उनके नाम 5.31 लाख रुपये लोन होने की बात कही गई। यह सुनकर इंद्रजीत सिंह सन्न रह गए। इसके बाद वह कई किसानों के साथ बैंक पहुंचे और शाखा प्रबंधक को पूरी बात बताई। उधर, बैंक में पहले से ही कई ऐसे किसान मौजूद थे, जिन्हें बैंक से ऋण की किश्त जमा करने के लिए फोन गया था। इनमें से किसान जयराम सिंह, गुरुचरन सिंह, जगवीर सिंह, निशान सिंह और सुबेग सिंह ने भी बताया कि जनवरी से मार्च के बीच कृषि लोन के लिए फाइल तैयार कराई थी, पर उन्हें ऋण तो नहीं मिला, लेकिन उनके खाते से रकम जरूर निकल गई। सभी ने बैंक में लिखित शिकायत दी। इंद्रजीत सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामले की रिपोर्ट जांच के बाद दर्ज करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक आलोक त्रिवेदी ने बताया कि किसानों के कृषि लोन की पहली किस्त जमा करने के लिए सात जुलाई से फोन कराने शुरू किए गए थे। पहली किस्त के लिए फोन कॉल की जानकारी बैंक की एग्रीकल्चर सेल के अफसर अनिल वर्मा को भी थी। मामला बढ़ता देख शायद इसीलिए वह सात जुलाई से बिना बताए अनुपस्थित हो गए। उसी दिन से उनका फोन बंद है, जिससे गोलमाल करने का शक उन्हीं पर गहराता जा रहा है।
एचडीएफसी बैंक की एग्रीकल्चर सेल के क्लस्टर मैनेजर अमित शुक्ल ने बताया कि ऋण खातों में गोलमाल को मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है। बैंक की उच्च स्तरीय टीम जांच कर रही है। जल्द ही पूरा मामला सामने आ जाएगा।
प्रभारी निरीक्षक, थाना गोला एके उपाध्याय ने बताया कि किसान इंद्रजीत सिंह ने बैंक में गोलमाल की तहरीर उन्हें दी है, जिसकी मैं जांच कर रहा हूं। फरार चल रहे अधिकारी अनिल वर्मा की भी तलाश की जा रही है।
फिलहाल इन किसानों ने की है शिकायत
   नाम              निवासी         निकाला गया ऋण
1. जयराम सिंह     कंधरापुर       5.31 लाख
2. गुरुचरन सिंह    बसलीपुर      6.75 लाख
3. जगवीर सिंह     बसलीपुर      तीन लाख
4. निशान सिंह    फूलबेहड़       3.05 लाख
5. सुबेग सिंह   रहीमनगर ग्रंट     4.45 लाख


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed