{"_id":"676ee1dee8c6136af4043c6d","slug":"gola-b-barabanki-and-saifai-teams-were-the-winners-in-hockey-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-136020-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हॉकी में गोला बी, बाराबंकी और सैफई टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हॉकी में गोला बी, बाराबंकी और सैफई टीम रही विजेता
विज्ञापन
प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट में गोल लगाने के प्रयास में खिलाड़ी। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे 62वें प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन गोला बी, बाराबंकी और सैफई की टीमें विजयी रहीं।
शुक्रवार को पहला मैच कृषक समाज इंटर कॉलेज बी और गुलजार शाह हॉकी क्लब के मध्य हुआ। इसमें कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला-बी की टीम 2-1 से विजयी रही।
दूसरा मैच कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला और महात्मा गांधी हॉकी क्लब बाराबंकी के मध्य हुआ। इसमें बाराबंकी की टीम 6-1 से विजयी रही। तीसरा मैच ध्यानचंद स्पोर्ट्स क्लब सैफई और बनारस इंडिपेंडेंट बनारस के मध्य हुआ। इसमें सैफई ने 6-0 से विजय हासिल की। इससे पूर्व मैच की शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्वनाथ सिंह, विनोदचंद्र मिश्र, कालेज प्रधानाचार्य एपी सरोज, संयोजन मंत्री श्याम मूर्ति शुक्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया।
इस मौके पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के एचओडी डॉ. रमेश वर्मा, सुरविंद वर्मा, अरुण शेखर, देवकांत वर्मा, डेविड वर्मा, कौशल वर्मा, मनीष वर्मा, राजेश राज, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।