फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gokarna shrine lit up with the lamps of faith

आस्था के दीयों से जगमगाया गोकर्ण तीर्थ

Wed, 02 Mar 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gokarna shrine lit up with the lamps of faith
गोकर्ण तीर्थ।
महाशिवरात्रि पर हुआ दीप यज्ञ, सजाई रंगोली
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। गोकर्ण तीर्थ के तट पर दीप यज्ञ हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में जलते दीये और मंदिर परिसर के चबूतरे पर बनाई गई रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान नगरवासियों ने सामूहिक आयोजन में दीपदान कर आस्था प्रकट की।
इससे पहले गोकर्ण तीर्थ के तट पर दीप यज्ञ का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शरद बाजपेई ने पहला दीप जलाकर किया। इस मौके पर आयोजक दीपक सक्सेना, संजय लाला, विजय माहेश्वरी, राजेश बाजपेई, पिंटू बाजपेई, अंकुर वर्मा, मनोज सक्सेना एडवोकेट, सुरेश चंद्र मिश्र, सौरभ शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन

मितौली। कष्टहरण धाम पर शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मनौतियां मांगी। मंगलवार सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। तमाम श्रद्धालुओें ने उत्तर वाहिनी कठिना नदी में डुबकी लगाई और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शिव भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प, अक्षत, गन्ना, बेर, दूध, गंगाजल आदि अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई शिव की झांकी
तिकुनिया। कस्बे में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव जी की झांकी धूमधाम से निकाली गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। शोभायात्रा में श्रद्धालु अबीर गुलाल से खेलते हुए हर हर महादेव के नारे लगा रहे थे झांकी में कस्बे के तमाम श्रद्धालुओं ने भाग लिया है

दंडवत करते हुए शिव धाम पहुंचे श्रद्धालु
गोला गोकर्णनाथ। गोला के भोला की महिमा ही निराली है। मान्यता है कि भोले के धाम से कोई भक्त खाली नहीं जाता। महाशिवरात्रि पर हफीजपुर निवासी बेबी जमीन पर लेट कर दंडवत करती हुई भगवान शिव के धाम पहुंचीं। आगे उनके पति सुनील कुमार झाड़ू से रास्ता साफ करते हुए चल रहे थे। परिवार की महिलाएं पूजन सामग्री लेकर साथ चल रहीं थीं।


शिव बरात में शामिल झांकियों ने मन मोहा
ओयल। कस्बे में शाम को मोहल्ला बगिया से शिव बरात निकाली गई। बरात मोहल्ला बगिया के मठ से शुरू हुई जो दुर्गा मंदिर, काली माता मंदिर, मेंढक मंदिर से विभिन्न मार्गों से होते हुए सीतापुर-लखीमपुर हाईवे पहुंची और मोहल्ला महावीरी होते हुए बगिया मोहल्ला के शिवमठ पर संपन्न हुई। इस दौरान बरात में भगवान भोले नाथ की सजीव झांकी के पीछे-पीछे सैकड़ों श्रद्धालु डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए और हर हर महादेव, बम भोले के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed