फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gokarna ancient pilgrimage The fury of the well Ptai

गोकर्ण तीर्थ के प्राचीन कुएं की पटाई से रोष

Mon, 29 Jun 2015 05:41 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Mon, 29 Jun 2015 05:41 PM IST
विज्ञापन
Gokarna ancient pilgrimage The fury of the well Ptai
छोटी काशी में शिव मंदिर के समीप स्थित पौराणिक गोकर्णतीर्थ के बीच बने प्राचीन कुंए में निर्माणदायी संस्था के ठेकेदार ने मिट्टी की पटाई शुरू कर दी। जिसका नागरिकों ने विरोध किया, जिस पर काम बंद हुआ।
विज्ञापन

गोकर्ण तीर्थ में कई महीनों से तीर्थ की सीढ़ियां का पुनर्निर्माण उप्र आवास विकास परिषद द्वारा कराया जा रहा है, जिसमें तीर्थ की सीढ़ियों का निर्माण कराया जा चुका है। सीढ़ियों पर पत्थर लगना शेष रह गया है। सोमवार की सुबह ठेकेदार ने तीर्थ में पड़ी मिट्टी ठेलियों से कुएं के पास पहुंचानी शुरू कर दीं और मजदूरों से मिट्टी कुएं में डलवाने लगे। कुएं में मिट्टी पड़ते देखकर लोगों में रोष फैल गया। उन्होंने हंगामा कर दिया, जिसके बाद ठेकेदार ने मिट्टी की पटाई बंद कर दी। ठेकेदार श्याम सुंदर यादव के भाई बबलू ने बताया कि मिट्टी की पटाई इस लिए कराई जा रही है कि मिट्टी डालकर पिलर बनाकर शेड बनाकर शिवजी की प्रतिमा स्थापित की जा सके।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद के जेई जी यादव ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक विनय तिवारी और सीडीओ से वार्ता हुई थी, उन्होंने कुंए के चतुर्दिक पिलर बनाकर आरसीसी की छत बनाने की बात कही थी। शिवजी की मूर्ति उन्होंने स्वयं लगाने को कहा था। कुंआ पाटे जाने का कोई आदेश नहीं है और न ही पाटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि उन्हें कुंआ पाटे जाने की जानकारी नहीं है यदि ऐसा है तो तुरंत काम बंद कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed