{"_id":"6a15dfb24906733f3a0289a8","slug":"goat-market-gains-momentum-ahead-of-bakrid-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-176089-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गुरुकुल विद्यापीठ में वैदिक परंपरा से रूबरू हुईं आयोग सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गुरुकुल विद्यापीठ में वैदिक परंपरा से रूबरू हुईं आयोग सदस्य
Tue, 26 May 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 26 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
तेंदुआ में गुरुकुल विद्यापीठ आश्रम में बटुकों से बात करती सुजीता कुमारी। स्रोत: सोशल मीडिया
ममरी। तेंदुआ गांव स्थित कर्मस्व वेद वेदांग गुरुकुल विद्यापीठ आश्रम पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीत कुमारी ने गुरुकुल में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों से बातचीत कर उनका हाल जाना।
उन्होंने भगवान भोलेनाथ और बाबा तुरंतनाथ का पूजन एवं रुद्राभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण के बीच उन्होंने गुरुकुल में दी जा रही शिक्षा की सराहना की।
सुजीत कुमारी ने कहा कि सनातन धर्म और वैदिक शिक्षा को आगे बढ़ाना सराहनीय कार्य है। आज के समय में भारतीय संस्कृति, संस्कार और शास्त्रों से नई पीढ़ी को जोड़ना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने गुरुकुल परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से संस्कृत और अध्यात्म को मजबूती मिलती है तथा समाज में जागरूकता बढ़ती है। इस अवसर पर आश्रम के आचार्य रामदेव मिश्र शास्त्री, आदित्य मिश्र और आलोक अवस्थी समेत अन्य आचार्य मौजूद रहे।