{"_id":"5fb80d818ebc3e9bbd5f6360","slug":"goashtmi-lakhimpur-news-bly4274979145","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने गो माता का पूजन कर लिया संरक्षण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने गो माता का पूजन कर लिया संरक्षण का संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। श्री धर्मादा समिति गोशाला में हो रहे सात दिवसीय 12वें गोपाष्टमी महोत्सव के पांचवें दिन विद्यार्थियों ने गो माता का पूजन कर गो रक्षा, गो संरक्षण का संकल्प लिया।
गोपाष्टमी महोत्सव के तहत विद्यालय प्रबंधक प्रधानाचार्य कल्याण समिति के तत्वाधान में गो रक्षा, गो संरक्षण संकल्प कार्यक्रम शैलेंद्र सक्सेना की अध्यक्षता में मनाया गया। मुख्य अतिथि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय, विशिष्ट अतिथि गोपाल बिहारी सिन्हा, सीपी श्रीवास्तव, अनिल शारदा ने गो माता का पूजन किया। विद्यार्थियों को गौ माता के संरक्षण का संकल्प दिलाया। वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति में गाय की महिमा बताई।
मुख्य अतिथि ने कहा कि गाय के रोम रोम में देवताओं का वास है। दूध से लेकर गोबर, मूत्र तक कल्याणकारी है। समुद्र मंथन में कामधेनु के रूप में गौ माता का प्रादुर्भाव धरती पर हुआ था। संकल्प कार्यक्रम में सरस्वती विद्या निकेतन, सरस्वती विद्या मंदिर, ग्लोबल इंटर कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हुए। लायंस क्लब के फाउंडर चेयरमैन अनिल शारदा ने घोषणा की कि क्लब की ओर से गोशाला में गायों की सुरक्षा के लिए टिनशेड डलवाया जाएगा। संचालन आलोक तिवारी ने किया। इस मौके पर विजय शुक्ला रिंकू, मनोज सक्सेना, इंद्रजीत यादव, महेंद्रनाथ पाठक, संजीव वर्मा, संजय तिवारी, महेंद्र वर्मा, अनुज खरे आदि रहे।
विज्ञापन
---------
महोत्सव में आज
गोपाष्टमी महोत्सव में गो सेवकों द्वारा गोशाला में गो स्नान प्रात: आठ बजे से।