{"_id":"6682a896f5fcc17a710cc6a6","slug":"girlfriend-family-held-the-boyfriend-hostage-in-lakhimpur-kheri-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी: युवती के घरवालों पर बंधक बनाने का आरोप, फिर निकाह पर हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी: युवती के घरवालों पर बंधक बनाने का आरोप, फिर निकाह पर हुआ समझौता
Mon, 01 Jul 2024 06:31 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:31 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के नीमगांव क्षेत्र में प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी को बंधक बना लिया गया। जब यह खबर फैली तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। बाद में दोनों को समझौता हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के नीमगांव क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी को युवती के घरवालों ने बंधक बना लिया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। इसके बाद दोनों पक्ष शादी करने पर राजी हो गए। गांव में निकाह की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
थाना नीमगांव क्षेत्र के अछनिया निवासी युवक के पिता ने बताया कि उनको एक कॉल आया कि अपने बेटे को ले जाओ, जब गए तो कुछ बात नहीं बनी। प्रेमिका पक्ष के लोगों ने लड़के को अपने घर में ही रोक लिया। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों में शादी की बात चलती रही, लेकिन लड़का पक्ष राजी नहीं हुआ और प्रेमिका के घरवाले प्रेमी को बंधक बनाए रहे। प्रेमिका के भाई ने बताया कि लड़का उनके घर आया और राजी खुशी से वही रुका था।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में हुआ समझौता
सोमवार की सुबह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तब पुलिस हरकत में आई। गांव पहुंचकर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। दोनों पक्ष निकाह की बात पर सहमत हो गए और समझौता कर लिया, यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
नीमगांव थानाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाकर बात की गई। दोनों बालिग हैं। एक ही बिरादरी और एक ही गांव के हैं। निकाह करने पर दोनों पक्ष सहमत हो गए। सुलह समझौता कर घर चले गए हैं। बंधक बनाने का आरोप गलत है और न ही किसी पक्ष ने पुलिस को सूचना दी है।