{"_id":"69a921bb3ab055d5fa00534e","slug":"girl-student-misdeeds-and-strangled-to-death-in-lakhimpur-kheri-2026-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लखीमपुर खीरी में दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुला राज; खेत में मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखीमपुर खीरी में दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुला राज; खेत में मिला था शव
Thu, 05 Mar 2026 11:57 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:57 AM IST
सार
लखीमपुर खीरी के सदर क्षेत्र से लापता छात्रा का शव तीन मार्च को गन्ने के खेत में मिला था। तीन चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में छात्रा का शव मिलने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में छात्रा की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। साथ ही उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की बात भी सामने आई है। तीन डॉक्टरों के पैनल ने उसके शव का पोस्टमॉर्टम किया है। परिजनों ने बृहस्पतिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
25 फरवरी से लापता थी छात्रा
सदर कोतवाली क्षेत्र से जुड़े एक गांव में 16 साल की किशोरी का शव तीन मार्च को संदिग्ध परिस्थिति में गन्ने के खेत में मिला था। किशोरी 25 फरवरी से लापता थी। वह सीतापुर के लहरपुर क्षेत्र की निवासी थी। वह कक्षा 11 की छात्रा थी, जो शहर के एक मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बुधवार को तीन डॉक्टरों के पैनल से छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसमें उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

परिजनों ने शव ले जाने से किया इन्कार
छात्रा से दुष्कर्म किए जाने की बात भी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक किशोरी की हत्या करीब छह से सात दिन पहले हुई थी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव ले जाने से इन्कार कर दिया। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ हो रही है। कॉल डिटेल भी खंगाले जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।