फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Girl raped: DNA test of all the five accused including the victim

छात्रा से गैंगरेप : पीड़िता समेत पांचों आरोपियों का होगा डीएनए टेस्ट

Sun, 21 Nov 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Girl raped: DNA test of all the five accused including the victim
rape case - फोटो : अमर उजाला
दो आरोपियों का चालान भेजा, तीन आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन

शनिवार को छात्रा और दो आरोपियों के नमूने जिला अस्पताल में लिए गए
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में कोचिंग जाते समय छात्रा से हुए गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पुलिस ने शनिवार को चालान भेज दिया है, जबकि दो आरोपी पुलिस की पकड़ से अब भी दूर हैं। पीड़ित छात्रा समेत पांचों आरोपियों की डीएनए जांच कराई जाएगी, जिसके लिए छात्रा व दो आरोपियों के नमूने जिला अस्पताल में लिए गए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय छात्रा 13 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे साइकिल से कोचिंग जा रही थी। छात्रा का आरोप है कि रास्ते में कलुआपुर पुलिया के पास पांच युवकों ने उसे उठा लिया, जिसके बाद कुछ दूर ले जाकर सभी ने रेप किया और एक आरोपी ने वीडियो भी बनाया। डरी सहमी छात्रा ने कुछ दिनों तक घटना की जानकारी परिजन को नहीं दी, लेकिन वीडियो की चर्चा होने पर छात्रा ने परिजन को पूरी घटना बताई। 17 नवंबर को पीड़िता के पिता ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर देकर पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है, जिसमे रेप की पुष्टि हुई है। हालांकि सप्लीमेंट्री रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। निरीक्षक अपराध राकेश उपाध्याय ने बताया कि उस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी आर्यन व आशीष वर्मा का चालान भेजा गया है। फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पीड़िता समेत पांचों आरोपियों की डीएनए जांच कराने के लिए अभी तीन लोगों के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed