{"_id":"6861839bdfa071e79c06b9e4","slug":"girl-and-woman-died-due-to-snake-bite-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-149323-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सर्पदंश से बालिका और महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सर्पदंश से बालिका और महिला की मौत
Sun, 29 Jun 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नीमगांव के अलग-अलग इलाकों में सर्पदंश से पांच वर्षीय बालिका सहित महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पहली घटना गांव बेलाबोझी की है। यहां के निवासी सुभाष की बेटी प्रियंका (5) शनिवार की दोपहर घर के अंदर जमीन पर लेटी थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन प्रियंका को बेहजम सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
दूसरी घटना गांव रामनगर टिकौला की है। यहां रहने वाले परमेश्वरदीन की पत्नी नीलम देवी शनिवार रात अपने कमरे में सो रही थीं। देर रात पानी पीने के लिए वह उठीं तो बर्तनों के बीच में बैठे सांप ने उसे डस लिया। परिजनों के मुताबिक, नीलम चिल्लाते हुए किचन से बाहर भागीं। परिजन उसे बेहजम सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने नीलम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान नीलम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -
सांप के डसने पर करें यह काम
-जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रोहित पाठक ने बताया कि यदि किसी को सांप डसता है तो उसे शांत रहने में मदद करें, क्योंकि घबराहट से जहर तेजी से फैलता है। व्यक्ति को हिलने-डुलने से रोकें, ताकि जहर शरीर में न फैले। यदि संभव हो तो, उसे लिटा दें या बैठा दें। काटने वाली जगह के आस-पास तंग कपड़े हटा दें, क्योंकि सूजन आने पर यह परेशानी पैदा कर सकते हैं। घाव को साबुन और पानी से धो लें। घाव को साफ कपड़े से ढक दें, जितनी जल्दी हो सके, व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाएं।