{"_id":"646f2e9db84097ff2c0a62c3","slug":"girl-alleges-pharmacist-of-government-hospital-of-indecency-with-her-in-lakhimpur-kheri-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पताल में अभद्रता: रोते हुए युवती बोली- यहां अपनी इज्जत बेचने नहीं आई...; फार्मासिस्ट पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पताल में अभद्रता: रोते हुए युवती बोली- यहां अपनी इज्जत बेचने नहीं आई...; फार्मासिस्ट पर लगाया आरोप
Thu, 25 May 2023 05:34 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 25 May 2023 05:34 PM IST
सार
युवती ढखेरवा पीएचसी पर दवा लेने गई थी। उसका आरोप है कि अस्पताल में फार्मासिस्ट ने दवा देने के नाम पर उससे अभद्रता की। युवती का रोते हुए वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
युवती को समझाते अस्पताल के लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी जनपद के एक सरकारी अस्पताल में युवती से अभद्रता का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि अस्पताल के फार्मासिस्ट ने उसके साथ अभद्रता की। पीड़ित युवती ने अभी मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन अस्पताल में रोते हुए उसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
अभद्रता का मामला जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवती रोते हुए दिखाई दे रही है। वह कह रही है कि सरकारी अस्पताल में हम एक रुपये में अपनी इज्जत बेचने नहीं आते हैं। दवा लेने आते हैं। युवती के पास दो महिलाएं और कुछ लोग खड़े दिख रहे हैं।
विज्ञापन
दोनों व्यक्ति युवती को समझाने का प्रयास करते हैं। इस पर युवती कहती है कि अगर आपकी बहन-बेटी होती है तो इस तरह से व्यवहार नहीं करते। युवती ने फार्मासिस्ट पर दवा देने के नाम पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। युवती ने फिलहाल अभी इस मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन