{"_id":"65a1938ebdcf660722093592","slug":"gift-of-development-works-worth-rs-66-crore-before-elections-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-12838-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चुनाव से पहले 66 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चुनाव से पहले 66 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार की दोपहर खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी और सदर विधायक योगेश वर्मा के साथ लोगों को 59 निर्माण परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 33 निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण व 26 का संयुक्त रूप से बटन दबाकर शिलान्यास किया। साथ ही जनता से ''तीसरी बार मोदी सरकार'' का नारा लगवाकर 2024 के लोकसभा चुनाव का बिगुल भी फूंक दिया।
लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद दोपहर 12 बजे के करीब एलआरपी चौराहा स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 50.73 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जबकि 15 करोड़ की 26 निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिन 26 विकास कार्यों का शिलान्यास हो रहा है, उसमें सबसे अहम बेलरायां-पनवारी स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण है। एलआरपी से इंदिरा पार्क तक रेलवे स्टेशन, संकटा देवी मंदिर और मेला मैदान का संकरा और भीड़ भाड़ वाला इलाका आता है।
10 किमी लंबी इस सड़क की चौड़ाई सात मीटर से दस मीटर की जाएगी। इसके लिए 38 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है। उन्होंने कहा कि आपके जनप्रतिनिधि, सांसद-विधायक बड़ी-बड़ी परियोजनाओं खींचने में सक्षम है। जिले को सरकार ने बड़ी-बड़ी सौगात दी है। उन्होंने देवकली-अलीगंज मार्ग का जिक्र करते हुए कहा कि यह सड़क मुसीबत का सबब बनी थी। इसे भी दोबारा बनाने की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार, जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह, भाजपा नेता रामजी दीक्षित, एक्सईएन पीडी तरुणेंद्र त्रिपाठी, एक्सईएन सीडी वन कौशल किशोर झा, एक्सईएन सीडी 2 अनिल यादव समेत तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एसई को मंच पर बुलाकर किए सवाल जवाब
मंत्री जितिन प्रसाद ने अपने भाषण के दौरान ही सीतापुर वृत्त के एसई एनके वर्मा को मंच पर बुलाया और जनता के सामने सवाल-जवाब करने लगे। बेलरायां-पनवारी मार्ग की लिखापढ़ी के बारे में पूछने पर एसई ने बताया कि इस माह एग्रीमेंट हो जाएगा। मंत्री बोले कि जनता यह सब नहीं जानती, तारीख बताओ। इस पर एसई ने 15 जनवरी से और देवकली-अलीगंज मार्ग पर 15 फरवरी से काम शुरू कराने का वादा किया। मंत्री ने चेताया कि काम में एक दिन की भी देरी न हो। जितिन प्रसाद ने कहा कि अधिकारी, कर्मचारी, ठेकेदार... सब सुन लें। गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जनता से लगवाया तीसरी बार मोदी सरकार का नारा
जितिन प्रसाद ने कहा कि विकास के लिए सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। काम करने वालों की कमी है। आप लोगों के लिए बड़ी बड़ी परियोजनाएं लाई जाएंगी। जिले में सड़कों के निर्माण को लेकर 500 करोड़ से काम हुए हैं, लेकिन हम अपने को तब सफल मानेंगे जब गांव की पक्की सड़कें वर्ल्ड क्लास बनाकर देंगे। उन्होंने कहा कि यह काम तो हम आप तक पहुंचा ही देंगे, बदले में हमको भी आपसे कुछ चाहिए। 2024 का चुनाव करीब है, इसलिए हम सबको तीसरी बार मोदी की सरकार चाहिए। जितिन प्रसाद ने वहां मौजूद जनता से तीसरी बार मोदी सरकार का नारा लगवाकर 2024 का चुनावी बिगुल भी फूंक दिया।