{"_id":"58ab20fb4f1c1b0853b23464","slug":"gift-of-12-elephants-may-soon-dudhwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द मिल सकती है दुधवा को 12 हाथियों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द मिल सकती है दुधवा को 12 हाथियों की सौगात
महबूब आलम पलियाकलां।
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
elephent
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक से हाथियों को लाने की प्रक्रिया हुई तेज
पार्क और सैलानियों को मिलेगा इसका फायदा
दुधवा नेशनल पार्क को पालतू हाथियों का कुनबा बढ़ाने वाली सौगात जल्द मिल सकती है। कर्नाटक से यहां करीब 12 हाथी लाने की तैयारियां काफी पहले से ही चल रही थीं, जिसमें अब तेजी आ गई है। इसके लिए यहां के अधिकारी वहां हो भी आए हैं। इन हाथियों के यहां से आने से सैलानियों को तो फायदा होगा ही साथ पार्क के रखरखाव में यह हाथी अहम किरदार निभाएंगे।
मौजूदा दौर में पार्क में करीब 11 हाथियों का कुनबा है जो सैलानियों को पार्क भ्रमण भी कराता है और पार्क के कार्य भी करता है। हाथियों की यह तादाद पार्क के लिए काफी नहीं मानी जाती है। इन हाथियों के होने के बाद भी कभी-कभी कई सैलानी भ्रमण नहीं कर पाते हैं और कई कार्य भी नहीं हो पाते हैं। बाघ आदि को पकड़ने में मदद करने भी इन्हीं में से हाथी भेजे जाते हैं। जब कहीं हाथी भेजे जाते हैं तो दिक्कत बढ़ जाती है। फिलहाल अभी जो भी दिक्कतें हों, लेकिन आने वाले दिनों में यह दिक्कतें खत्म होने जा रही हैं। पार्क प्रशासन की कर्नाटक से करीब 12 हाथी और लाने की मुहिम अब तेज हो चुकी है। प्रक्रिया के तहत दुधवा नेशनल पार्क के अधिकारी वहां जा भी चुके हैं। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द यह हाथी यहां आ जाएंगे। जिनके आने के बाद किसी सैलानी को हाथी की सवारी से महरूम नहीं रहना पड़ेगा और पार्क के कार्यों में भी यह हाथी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। पार्क प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।
करीब नौ साल पहले भी आए थे पांच हाथी
दुधवा नेशनल पार्क में करीब नौ साल पहले वर्ष 2008 में पांच हाथी आ चुके हैं। इन हाथियों को असम से लाया गया था जो आज सैलानियों को भ्रमण कराने के साथ ही पार्क के कार्यों में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
होली के दिन आए थे यह हाथी
दुधवा नेशनल पार्क में वर्ष 2008 में जब यह हाथी यहां आए थे तो होली का दिन था और पूरे भारत में रंग गुलाल का चल रहा था। इस बार भी होली आ रही है और प्रक्रिया तेज है। कयास लगाए जाने लगे हैं कि यह हाथी भी होली के दिन ही लाए जाएंगे। हालांकि अधिकारी इस बाबत अभी कुछ खास नहीं बता पा रहे हैं।
कर्नाटक से 12 हाथी लाने की प्रक्रिया चल रही है। यह कब पूरी होगी अभी नहीं कहा जा सकता है। - महावीर कौजलगि, डिप्टी डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क