{"_id":"61c22c0dd5fb354e8b5bc58e","slug":"gic-maidan-resonated-with-patriotic-songs-lakhimpur-news-bly469962964","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा जीआईसी मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा जीआईसी मैदान
विज्ञापन
अमृत महोत्सव कार्यक्रम में देश भक्ति के नारे लगवाते बाबा सत्य नरायन मौर्या।
बाबा सत्यनारायण मौर्य की चित्रकारी के कायल हुए युवा
अमृत महोत्सव के समापन पर हुए कई रंगारंग कार्यक्रम
लखीमपुर खीरी। अमृत महोत्सव का समापन मंगलवार को जीआईसी मैदान में हुआ। इसमें प्रखर राष्ट्रवादी वक्ता, गायक एवं चित्रकार बाबा सत्यनारायण मौर्य ने शहीदों का याद कर उनके चित्र बनाकर देशभक्ति के गीतों से शमा बांध दिया। चित्रकारी की कला और देशभक्ति के गीत सुनने के लिए देर रात तक लोगों का तांता लगा रहा।
अमृत महोत्सव समापन कार्यक्रम शाम छह बजे शुरू हुआ। मुख्य अतिथि सह प्रांत प्रचारक मनोज, विशिष्ट अतिथि प्रांत समरसता प्रमुख राज किशोर, क्षेत्र प्रचार प्रमुख नरेंद्र सिंह, विभाग प्रचारक बैरिस्टर ने भारत माता का पूजन और दीप जलाकर किया। इसके बाद बाबा सत्यनारायण मौर्य ने देश की आजादी पर प्राण न्योछावर करने वाले शहीद सरदार भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, छत्रपति शिवाजी सहित दर्जनों शहीदों के चित्र बनाकर देश भक्ति के गीत सुनाए। पलक झपकते ही शहीदों के चित्र बनाने की कला देेखकर लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। इस दौरान पांडाल तालियों से गूंज उठा। देशभक्ति के गीतों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस पर बच्चे और युवा झूमते रहे। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् के जयकारे लगते रहेे। आरएसएस के सह जिला कारवां अमरीश ने बताया कि 19 नवंबर 2021 को महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन से शुरू हुए अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिले के तमाम स्कूलों में प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें प्रथम रहीं सीएमएस की छात्रा रिमझिम को 5100 रुपये, आरएम ज्ञानदायिनी इंटर कॉलेज के विनय मौर्य को द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपये और तृतीय पुरस्कार विजेता दीनदयाल सीबीएसई बोर्ड के अचल को 1100 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया।
इसके बाद सह प्रांत प्रचारक मनोज ने कहा कि आजादी बिना खड़क और ढाल के बिना नहीं मिली है। आजादी के लिए लाखों लाख वीर बलिदानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है तब जाकर स्वाधीनता मिली। कार्यक्रम के जिला संयोजक राहुल तिवारी सनातन ने बाबा सत्यनारायण मौर्य को तलवार भेंट की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा, रामजी दीक्षित आदि मौजूद रहीं।