{"_id":"c4872b4402eaa1716a51f7d9863e67bd","slug":"gdnian-forest-edge-leopard-appeared-the-villagers-panic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदनियां जंगल किनारे दिखे तेंदुए, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदनियां जंगल किनारे दिखे तेंदुए, ग्रामीणों में दहशत
मैलानी।
Updated Sat, 01 Aug 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को मैलानी रेंज की गदनियां बीट में मिले तेंदुए के शव के बाद आसपास के ग्रामीण दहशत में हैं। इस जंगल के बाहर अब भी दो तेंदुए देखे जा रहे हैं।
बुधवार को दो-ढाई साल के एक तेंदुए का शव गदनियां जंगल में खुटार रोड से कुछ दूरी पर सड़क किनारे मिला था। फुलहिया, सुखचैनापुर, गाड़ीघाट, तौलेपुर आदि ग्रामों के ग्रामीणों का आवागमन इस खुटार रोड से है। ग्रामीणों के मुताबिक इस जंगल में दो तेंदुए अब भी दिखाई दे रहे हैं। इनमें एक बड़ा और एक छोटा है। तेंदुओं के भय से ग्रामीणों ने दिन ढलने के बाद पैदल या साइकिल से खुटार रोड पर आना-जाना बंद कर दिया है। ग्रामीणों का अंदाज है कि जंगल में मादा तेंदुए के साथ एक बच्चा है और बुधवार को मरा मिला तेंदुआ भी संभवत: उसी मादा का है और मादा तेंदुआ अपने बच्चे की तलाश में हमला कर सकती है।
--
शौच को गई महिलाओं ने शिकार करते देखा
मैलानी। शुक्रवार को जंगल के किनारे गाड़ीघाट में रहने वाली जगदीश की पत्नी कुसुमावती और फुलहिया निवासी सत्यनारायन की पत्नी अनीता शाम लगभग पांच बजे जंगल में कुछ दूर शौच को गईं तो उन्हें तेंदुआ एक नीलगाय का शिकार करते दिखाई दिया। भयभीत महिलाओं ने लौटकर यह बात ग्रामीणों को बताई, तब से ग्रामीण और दहशत में हैं।