फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gayatri family took out conch shell procession

Lakhimpur Kheri News: गायत्री परिवार ने निकाली शंख निनाद शोभायात्रा

Wed, 01 Jan 2025 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Gayatri family took out conch shell procession
लखीमपुर खीरी। गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ लखीमपुर के संयोजन में गायत्री परिवार महिला मंडल ने शंख निनाद शोभायात्रा निकालकर नववर्ष मनाया। सबके लिए उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना कर वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया गया। शंख निनाद शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के गोला मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ से हुआ।
विज्ञापन

गायत्री परिवार की पीत वस्त्रधारी महिलाएं शक्तिपीठ लखीमपुर से गोटैयाबाग तिराहा, ब्लॉक कार्यालय होते हुए उदयपुर महेवा तक पहुंची। जहां पर नारी उत्कर्ष दीप महायज्ञ किया गया। यहां ग्यारह सौ दीप जलाए गए। इसमें बड़ी संखया में श्रद्वालु मौजूद रहे। यात्रा में गायत्री परिवार की महिलाओं ने इक्कीसवीं सदी उज्ज्वल भविष्य और सबके लिए सद्बुद्धि और सबके लिए उज्ज्वल भविष्य जैसे नारे लगाते हुए सामाजिक सद्भाव और विश्व शांति का संदेश दिया।
विज्ञापन

महिला मंडल की सुगंधा शुक्ला ने बताया शंखनाद की ध्वनि से सूक्ष्म वातावरण में संव्याप्त आसुरी शक्तियां निर्बल होती हैं। सात्विक शक्तियों को बल मिलता है। युवा प्रकोष्ठ अनुराग मौर्य ने बताया भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम के भाव समाहित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महिला मंडल की मधु तिवारी, निधि वर्मा, दीपा वर्मा, संगीता वर्मा, अनुराधा मौर्या, डॉ. अंशु वर्मा, युवा प्रकोष्ठ के अजय वर्मा, दीपक वर्मा, यज्ञदेव वर्मा, सर्वेश वर्मा, गायत्री शक्तिपीठ के उदय सिंह, राजेंद्र पाण्डेय, इंजी. श्रीधर वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed