{"_id":"64b82b18844acca2200688f6","slug":"gave-triple-talaq-three-times-got-halala-done-with-elder-and-younger-brother-in-law-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-1901-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तीन बार दिया तीन तलाक, बड़े-छोटे बहनोई से कराया हलाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तीन बार दिया तीन तलाक, बड़े-छोटे बहनोई से कराया हलाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने पति पर तीन बार तीन तलाक देने और उसके बाद बड़े व छोटे बहनोई से हलाला कराने का आरोप लगाया है। तीसरी बार हलाला से इन्कार करने पर पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले निघासन के एक गांव निवासी साहिद अली के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। रुपये न देने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि नाराज होकर पति ने कुछ वर्ष पहले उसे तीन तलाक दे दिया।
बाद में निघासन क्षेत्र के ही गांव निवासी बहनोई के साथ हलाला कराया। बाद में पति ने दोबारा निकाह कर लिया। वर्ष 2020 में पति ने उसे दोबारा तीन तलाक दिया और घर से भगा दिया। कुछ दिन बाद बातचीत हुई तो वापस बुलाया और छोटे बहनोई से हलाला करने को कहा। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसके इन्कार करने पर सास ने छोटे बहनोई के साथ जबरन हलाला करा दिया।
विज्ञापन
बताया कि पति ने चार जुलाई को उसे फिर से तीन तलाक दे दिया है। पीड़िता को घर से जाने को कहा गया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग उसे घर ले आए। आरोप है कि तीसरी बार भी हलाला कराने को कहा गया है।
उधर, एसपी से शिकायत के बाद मामले में सदर कोतवाल चंद्रशेखर का कहना है कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।