{"_id":"68f3d7c834556ecfe00f9092","slug":"gave-spectacular-presentations-of-folk-songs-folk-dances-drama-and-comedy-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-158768-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लोकगीत, लोकनृत्य, नाटक, हास्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लोकगीत, लोकनृत्य, नाटक, हास्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं
Sat, 18 Oct 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
स्वदेशी मेला में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागी। स्रोत : आयोजक
लखीमपुर खीरी। शहर के विलोबी मैदान में यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेले के नौवें दिन शनिवार को प्रमुख कार्यक्रमों में योग साधना, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। लोकगीत, लोकनृत्य, नाटक, हास्य, व्यंग्य आदि शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिलीं।
सीएम युवा उद्यमी अभियान में सराहनीय योगदान करने वाली बैंकों और आपदा की स्थिति में सराहनीय योगदान करने वाले उद्यमियों/संगठनों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व शुक्रवार को राज्य कर विभाग एवं उपायुक्त उद्योग कार्यालय की ओर से लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम के सभी रंग देखने को मिले जिसमें अवधी गीत, जीएसटी गीत के अलावा लोकगीत, लोकनृत्य, नाटक, हास्य, व्यंग्य आदि गतिविधियां देखने को मिलीं। पूजा झा ने छठ मईया गीत से दर्शकों में भक्ति की भावना को जागृत किया। उपायुक्त उद्योग उज्जवल सिंह ने संबोधित किया।