फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gauriphanta and Gorakhpur team in semi-finals

Lakhimpur Kheri News: गौरीफंटा और गोरखपुर की टीम सेमीफाइनल में

Sun, 26 Nov 2023 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Gauriphanta and Gorakhpur team in semi-finals
गोला में विजेता टीम को पुरस्कृत करते अतिथि।
गोला गोकर्णनाथ। नगर के श्री राजेंद्र गिरि स्टेडियम पर हो रहे स्व. अरविंद गिरि ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट मैच में गौरीफंटा और गोरखपुर टीम विजयी रही।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के चौथे दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल में पहला मैच गोला क्लब व गौरीफंटा के मध्य रोमांचक मैच हुआ। दोनो टीमें 1-1 गोल से बराबर पर रहीं लेकिन ट्राई ब्रेकर में गौरीफंटा की टीम 0-1 गोल से विजयी घोषित हुई। दूसरा मैच गोरखपुर व बक्सर (बिहार) के मध्य हुआ। जिसमेंं कांटे की टक्कर में गोरखपुर की टीम भी टाई ब्रेकर पेनाल्टी शूटआउट में 01 गोल से विजयी घोषित हुई। इस तरह दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में अपना-अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। 28 नवंबर को सेमीफाइनल व 29 नवंबर को फाइनल मैच होगा।
मुख्य अतिथि आर्यावर्त बैंक के प्रबंधक एनडी शर्मा व मुस्तफाबाद कबीर धाम के संत अनुभव दास, एवं विधायक अमन गिरी ने दोनों विजयी टीमों को पुरस्कृत किया। मैच के निर्णायक मंडल में नितई सरदार, अजय यादव बनारस, महेशचंद्र बरेली व अमित कुमार कानपुर मौजूद रहे। जबकि ऑफिशियल निर्णय राहिल अनवर बनारस और अजीत सिंह कानपुर ने किया।
विज्ञापन

कमेंट्री राजेंद्र निषाद व ज्ञानेंद्र उर्फ गप्पू गिरि ने किया। टूर्नामेंट कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि, मधुसूदन गिरि, अवधेश मिश्रा, रामगुलाम पांडे, धर्मेंद्र गिरि मोंटी, ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, पंकज गुप्ता, जैनुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed