फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gaurifanta Mandi shopkeeper gets disturbed as notice time approaches

नोटिस का समय करीब आते ही गौरीफंटा मंडी की दुकानदार परेशान

Wed, 10 May 2017 11:36 PM IST
लखीमपुरखीरी
लखीमपुरखीरी Updated Wed, 10 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पांच दुकानदार ने ली तो नौ ने नोटिस लेने से किया इंकार      
दुकानदारों के अनुसार कोर्ट में चल रहा है मामला, पार्क प्रशासन कर रहा इंकार      
 दुधवा नेशनल पार्क प्रशासन ने गौरीफंटा मंडी में शेष रह गए दुकानदारों को हटाने की मुहिम शुरू करते हुए उन्हें नोटिस जारी किए हैं। इसके बाद पांच दुकानदारों ने तो नोटिस ले लिया, जबकि शेष नौ दुकानदारों ने नोटिस लेने से इंकार कर दिया। जबकि अब नोटिस जारी होने के बाद मिली एक सप्ताह की मोहलत को गुजरने में अब मात्र तीन दिन ही शेष रह गए हैं। इससे दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।  बता दें कि भारत नेपाल सीमा पर गौरीफंटा रेंज में बसी मंडी में शेष रह गए दुकानदारों को हटाने के लिए नोटिस भेजे गए हैं। पार्क अधिकारियों के मुताबिक इसको लेकर कोई भी मुकदमा विचाराधीन नहीं है। वह शुरूआत से ही यहां बसी मंडी को अवैध अतिक्रमण मानते हैं। बता दें कि करीब वर्ष 2010 में पार्क प्रशासन ने सुप्रीमकोर्ट के निर्णय के तहत यहां बसी मंडी के सैकड़ों दुकानदारों को हटवा दिया था, लेकिन कुछ दुकानदार एक अन्य कोर्ट में चल रहे मामले के चलते बच गए थे। धीरे धीरे यहां दुकानें और बढ़ गईं थीं और फड़ भी लगने लगे थे, जिसको पार्क अधिकारियों ने हटवाया था। इसके बाद दोबारा से प्रशासन ने एक सप्ताह में दुकानों को हटा लेने की नोटिस जारी की थी। जिसको गुजरने में अब मात्र तीन दिन ही शेष रह गए हैं। इधर बाजार के पांच दुकानदारों ने जहां नोटिस ले लिया है वहीं शेष नौ दुकानदारों ने नोटिस लेने से इंकार किया है। दुकानदारों के अनुसार यह मामला कोर्ट में चल रहा है और वन विभाग तुगलकी फरमान जारी कर हौवा खड़ा कर रहा है। बताया कि जब तक मामला कोर्ट में चलता रहेगा तथा फैसला नहीं आ जाएगा तब तक हम लोग कब्जा नहीं छोड़ेंगे। मामले में रेंजर दीपचंद ने बताया कि आरक्षित वनभूमि पर बसी बाजार का अस्तित्व अब खत्म होने की कगार पर है। हाईकोर्ट में केस खारिज होने के बाद भी कुछ लोगों ने फाइलें अलग-अलग दायर कर रखी हैं लेकिन चार अन्य लोग किसी भी कोर्ट में नहीं है और फर्जी तौर पर कब्जा जमाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed