फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ganna Bhugtan

गन्ना भुगतान न होने पर भड़के किसान, मिल गेट पर प्रदर्शन, किया चक्का जाम

Sun, 27 Dec 2020 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
ganna Bhugtan
पलिया चीनी मिल गेट पर किसानों के धरना को संबोधित करते किसान नेता। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। भारतीय किसान मजदूर यूनिट (सिंघानिया) के बैनर तले काफी संख्या में किसानों ने मिल गेट के सामने धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में दो घंटे तक पलिया-भीरा मार्ग पर जाम लगाया। किसानों ने पिछले सत्र 2019-20 व नए सत्र 2020-21 का संपूर्ण गन्ना भुगतान कराए जाने की मांग की और मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें 15 जनवरी तक भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारतीय किसान मजदूर यूनिट (सिंघानिया) के बैनर तले काफी संख्या में किसान मिल गेट पर पहुंचे। यहां पर किसानों ने सभा करते हुए मिल प्रशासन को जमकर कोसा। इसके बाद धरना प्रदर्शन के जरिए बकाया गन्ना भुगतान कराए जाने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को दिया। जिसमें कहा गया कि चीनी मिल पलिया द्वारा किसानों का पिछले सत्र का गन्ना भुगतान नहीं हुआ है और नए सत्र का पेराई सत्र भी चल रहा है। संगठन द्वारा 24 अक्तूबर, छह नवंबर व चार दिसंबर को भी सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया लेकिन भुगतान नहीं मिला। 15 जनवरी 2021 तक भुगतान न होने की दशा में 30 जनवरी को विधानसभा का घेराव करने व एक मई से लखनऊ में चक्का जाम व रोड आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी गई। इसके बाद किसान पलिया-भीरा मार्ग पर पहुंचे और दो घंटे तक जाम लगाकर विरोध जताया। इस दौरान काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। उधर सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनी सीओ अजय कुमार, इंस्पेक्टर भानू प्रताप सिंह दलबल के साथ तैनात रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed