फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gangster Act accused with reward of Rs. 10,000 each arrested

Lakhimpur Kheri News: दस-दस हजार रुपये के गैंगस्टर एक्ट के इनामी अभियुक्त पकड़े

Sun, 03 Nov 2024 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gangster Act accused with reward of Rs. 10,000 each arrested
पलिया पुलिस द्वारा पकड़े गए गैंगस्टर एक्ट के अ​भियुक्त। स्त्रोत पुलिस।
पलियाकलां। पलिया पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दस-दस हजार रुपये के तीन इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो तीनों पर गैंगस्टर एक्ट लगा हुआ है। एक अभियुक्त के पास से तमंचा भी बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। दूसरी तरफ पुलिस ने चोरी के ई-रिक्शा समेत तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार करने का दावा किया है। सभी पर आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन


पलिया कोतवाल मनबोध तिवारी ने बताया कि संपूर्णानगर, मझगईं में कई मुकदमों में वांछित चल रहे और एसपी की तरफ से दस-दस हजार रुपये के इनामी तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में विनोद कुमार, उसका भाई जागेश्वर कुमार निवासीगण मुसाफिरनगर पलिया व शिवा निवासी खुशीनगर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि तीनों के ऊपर गैंगस्टर एक्ट लगा हुआ है। इन पर मझगईं व संपूर्णानगर थाने में कई मुकदमें दर्ज हैं। इसमें जागेश्वर कुमार के पास से एक देशी तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया है। कोतवाल मनबोध तिवारी ने बताया कि ई-रिक्शा चोरी से संबंधित एक अन्य मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें धर्मेंद्र सिंह निवासी फार्म टांडा, जफर शाह निवासी माहीगिरान प्रथम, प्रदीप गुप्ता, रामभजन गुप्ता निवासी मोहल्ला रंगरेजान द्वितीय शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने एक चालू हालत का ई-रिक्शा और एक ई-रिक्शा की ढांचा बरामद किया है। साथ ही एक ई-रिक्शा कई हिस्सों में खुला हुआ भी इनके पास से मिला है। पुलिस ने इनपर दर्ज मुकदमों के तहत आगे की कार्रवाई की है।

पलिया पुलिस द्वारा पकड़े गए गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त। स्त्रोत पुलिस।

पलिया पुलिस द्वारा पकड़े गए गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त। स्त्रोत पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed