{"_id":"68769ee103df2019500c0fb7","slug":"gangs-of-thugs-dressed-as-sadhus-are-active-in-the-city-and-surrounding-areas-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-150665-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शहर व आसपास के क्षेत्रों में साधु वेषधारी ठगों का गिरोह सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शहर व आसपास के क्षेत्रों में साधु वेषधारी ठगों का गिरोह सक्रिय
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर से लेकर आसपास के थानों में साधु वेषधारी ठगों का गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य मोटरसाइकिल और स्कूटी से गलियों में घूमते हैं। वह ऐसी महिलाओं को निशाना बनाते हैं जो घर में अकेली हों। कभी पूजा-पाठ तो कभी मनौती पूरी होने का झांसा देकर ठग घर में रखे सोने-चांदी के गहने लेकर भाग जाते हैं।
बीते एक सप्ताह में झांसे में लेकर ठगी करने की एक सप्ताह में हुईं तीन घटनाओं में दो घटनाएं साधु वेषधारी जालसाजों ने अंजाम दीं। हालांकि पुलिस अब तक गिरोह के किसी भी सदस्य को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। घटनाओं की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचती है, लेकिन महज मुकदमा लिखने के बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल देती है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे अपनी जांच करने की बात कह रही है।
केस नंबर-01
पहली घटना सदर कोतवाली के मोहल्ला पद्मावती कॉलोनी में सात जुलाई की हुई। मोहल्ला निवासी जगपाल सिंह के घर तीन साधु वेषधारी युवक आए थे। तीनों युवकों ने पूजा-अर्चना का झांसा देकर पीतल की एक छोटी मूर्ति रखी और महिला से जेवर मंगवाकर रखवा लिए। इसी बीच एक ठग ने महिला से पीने के लिए पानी मांगा। पानी लेकर जब महिला आई तो तीनों ठग भाग चुके थे। इस मामले में पुलिस ने ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, लेकिन उसके हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
केस नंबर-02
ठगी की दूसरी घटना 13 जुलाई को हुई। बेहजम निवासी अमन की पत्नी आलिया अपनी मां के साथ अपने बच्चे का इलाज कराने के लिए शहर के अनुपम नर्सिंग होम आईं थी। वह बाहर खड़ी होकर इंतजार कर रहीं थीं कि इसी दौरान एक युवक आया और उनसे बातें करने लगा। इतने में ही एक अन्य युवक आकर दोनोंं महिलाओं को सड़क के दूसरी ओर ले गया। दोनों ठगों ने महिलाओं को झांसे में लेकर उनके कुंडल उतरवाए और 151 कदम आगे चलने की बात कही। महिलाओं ने कुंडल पर्स में रखकर उचक्कों के हाथ दे दी। महज चंद मिनटों के बाद महिलाओं ने घूमकर देखा तो उचक्के गायब थे।
केस नंबर-03
तीसरी घटना 14 जुलाई को फरधान के धौरहरा खुर्द निवासी अनुज कुमार के घर पर हुई। जिस समय साधु वेषधारी ठग अनुज के घर आए उस समय उसकी मां घर में अकेली थीं। दोनों ठग सफेद स्कूटी से आए थे। दोनों में एक बुजुर्ग बाबा के वेष में था। दोनोंं ने मां को पूजा पाठ कराने के लिए कहा। पूजा पाठ कराते समय कान के सोने के कुंडल निकलवा कर जमीन पर रखवा दिए। दोनों ने आंखें बंद कर ध्यान लगाने की बात कही और कुंडल लेकर फरार हो गए। कुंडल की कीमत हजारों में थी।
साधु भेष में घूम रहे ठगों के बारे में जानकारी लेने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रहीं हैं। ठगों को ढूंढने में टीमें भी लगी हुईं हैं, जल्द ही खुलासा किया जाएगा। - रमेश कुमार तिवारी, सीओ सदर