फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gang rape with a girl student returning home from school in KheriGang rape with a girl student returning home from school in Kheri

खीरी में स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 15 Nov 2021 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Gang rape with a girl student returning home from school in KheriGang rape with a girl student returning home from school in Kheri
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
विज्ञापन

खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)। खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा स्कूल से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में उसकी साइकिल खराब हो गई। गांव के बाहर खेत के पास छात्रा को अकेला देखकर दो युवक उसे जबरदस्ती पकड़कर खेत में खींच ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह युवकों के चंगुल से छूटकर छात्रा अपने घर पहुंची और घरवालों को आपबीती सुनाई। छात्रा ने तहरीर देकर नसीम और एक अज्ञात के खिलाफ खीरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। खीरी थाना प्रभारी राघव सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

एक किशोरी ने तहरीर देकर एक व्यक्ति को नामजद करते हुए आरोप लगाया है कि उसके साथ बुरा काम किया गया है। इसमें उसके साथ एक सहयोगी भी था। सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है, जबकि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed