फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fulbehd school principal And Biio warning

फूलबेहड़ स्कूल में प्रधान और बीईओ को चेतावनी

Wed, 25 Feb 2015 10:25 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 25 Feb 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
Fulbehd school principal And Biio warning
डीएम किंजल सिंह ने बुधवार को स्कूलों में पढ़ाई का जायजा लिया तो निर्माणाधीन दो आईटीआई भवनों के निर्माण की गुणवत्ता परखी। इस दौरान मास्साब और अधिकारी उस समय सकते में आ गए जब उन्होंने बच्चों से सवाल पूछे। डीएम ने एक निर्माणस्थल पर काम बंद देख नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अपने सामने ईंटें तुड़वाकर गुणवत्ता परखी और निर्माण सामग्री के नमूनों की सैंपलिंग कराई। प्राथमिक विद्यालय फूलबेहड़ के निरीक्षण के समय खंड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ला, प्रधान और प्रधानाचार्य को सुधार करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

डीएम किंजल सिंह ने सबसे पहले 50 लाख की लागत से बन रहे धौरहरा के औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई) का निरीक्षण किया, जहां उखड़ रहे प्लास्टर और निर्माण कार्य को बंद देख डीएम भड़क गईं। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्माण एजेंसी के विरुद्ध शीघ्र पत्र जारी करने के निर्देश दिए। ईंट घटिया किस्म की देख प्लास्टर और ईंट की सैंपलिंग भी कराई। इसके बाद डीएम ने फूलबेहड़ ब्लाक में बन रही सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां भी कार्य बंद देख डीएम ने बीडीओ रचना गुप्ता से कार्यदायी संस्था से वार्ता कर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने फूलबेहड़ ब्लाक का निरीक्षण किया और मनरेगा के बचे हुए बजट को शासन को वापस करने के निर्देश दिए। डीएम ने जनता दरबार रजिस्टर एवं समस्त प्रपत्रों की जांच की और शिकायतों के निस्तारण की प्रगति जांची। डीएम ने जनता की समस्याएं ब्लाक स्तर पर ध्यान से सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जमीन पर नौनिहाल, शिक्षक और बीईओ को फटकार
प्राथमिक विद्यालय फूलबेहड़ का निरीक्षण किया, जहां पर बच्चे जमीन में बैठकर मिडडेमील खाते मिले तो डीएम ने सभी शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई। ग्राम प्रधान को बुलाकर जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए डीएम ने कहा कि आप इन्हीं बच्चों के मां-बाप का वोट लेकर प्रधान बने हैं। इन बच्चों को जमीन पर बैठाकर गंदी खीर खिलाई जा रही है। बच्चों के प्रति बरती जा रही लापरवाही पर डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ला को कड़ी फटकार लगाई और उनको भी खीर चखाई। डीएम ने भूखे बच्चों को बिस्कुट एवं टॉफियां वितरित कराईं। इसके बाद बच्चों से एबीसीडी लिखवाई और हाथ धोकर खाना खाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रधान के नाम संबोधित पत्र भी लिखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलरायां-पनवाड़ी राज्यमार्ग को देखा
लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही बेलरायां-पनवाड़ी मार्ग का डीएम ने निरीक्षण किया। जहां पर रोड खराब थी, वहां पर रोड को कटवाकर गुणवत्ता की जांच कराई। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता बर्दाशत नहीं किया जाएगा।

आईटीआई और ओवरहेड टैंक का निरीक्षण
बांकेगंज।
डीएम किंजल सिंह ने दोपहर बाद ब्लाक के महाराजनगर में निर्माणाधीन आईटीआई भवन और ओवरहेड टैंक का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था से कार्य को मानकों के अनुरूप करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता परखी।
निरीक्षण के समय यह अधिकारी साथ रहे
इस दौरान सहायक सूचना निदेशक प्रदीप चौहान, पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता इरफान अहमद टीम सहित मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed