फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   From flags to garlands, the market on August 15th was filled with the tricolour

Lakhimpur Kheri News: झंडे से गजरे तक, 15 अगस्त का बाजार हुआ तिरंगामय

Tue, 11 Aug 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 11 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
From flags to garlands, the market on August 15th was filled with the tricolour
बाजार में बिक रहे तह तरह के तिरंगे झंडे व अन्य सामान। संवाद
लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर का बाजार झंडे से लेकर गजरे तक तिरंगे रंग में रंग गया है। फुटपाथ से कॉपी-किताब और स्टेशनरी की दुकानों तक तिरंगे से जुड़ी सामग्री सज गई है। तिरंगे झंडे, बैच, टी-शर्ट, हेयर बैंड, गजरा और अन्य सजावटी सामान लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चे तिरंगे वाली टी-शर्ट, हेयर बैंड और बैच खरीदने पहुंच रहे हैं। युवा और बड़े घर, दुकान और वाहनों को सजाने के लिए तिरंगे झंडे खरीद रहे हैं।
दुकानदारों के मुताबिक 15 अगस्त में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन तिरंगे सामान की बिक्री शुरू हो गई है। एक दुकानदार ने बताया कि बच्चों में तिरंगे वाली सामग्री को लेकर खास उत्साह है। स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों के चलते झंडे, बैच और हेयर बैंड की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

फुटपाथ पर तिरंगे सामान की दुकान लगाने वाले मुकीम, अब्दुल, मनीष, राकेश और नितिन ने बताया कि 15 अगस्त करीब आने पर बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। छोटे झंडों के साथ टी-शर्ट और तिरंगे बैच की भी अच्छी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तिरंगे सामान की कीमतें
हाथ में रखने वाला तिरंगा : 5 से 50 रुपये तक
फहराने वाला तिरंगा : 70 से 400 रुपये तक
तिरंगा टी-शर्ट : 100 से 200 रुपये तक
तिरंगा बैंड : 5 से 30 रुपये तक
हेयर बैंड : 20 से 50 रुपये तक
तिरंगा फैन : 50 रुपये
गले में पहनने वाली पट्टी : 30 रुपये तक
बालों में लगाने वाला गजरा : 30 से 50 रुपये तक
तिरंगा बैच : 5 से 70 रुपये तक
तिरंगा कैप : 5 से 70 रुपये तक

बाजार में बिक रहे तह तरह के तिरंगे झंडे व अन्य सामान। संवाद

बाजार में बिक रहे तह तरह के तिरंगे झंडे व अन्य सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed