फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Freedom fighters have missed the message of unity

स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर दिया एकता का संदेश

Sat, 20 Aug 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 20 Aug 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighters have missed the message of unity
bjp - फोटो : amar ujala
भाजपा ने जिले में कई जगह निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए भाजपा के चल रहे जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत दूसरे चरण में शनिवार को जिले के कई हिस्सों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। निघासन में भाजपा नेता राजराजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सिकंद्राबाद में पूर्व विधायक अरविंद गिरि और ओयल में भाजपा के प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई। 
सिकंद्राबाद। भाजपा की तिरंगा यात्रा सैकड़ों मोटर साइकिलों के साथ पूर्व विधायक अरविंद गिरि के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा सिंकद्राबाद के पूर्व प्रधान राजेंद्र त्रिवेदी के आवास पर समाप्त हुई। यहां पूर्व विधायक अरविंद गिरि ने कहा कि विगत दो वर्षों में कई दिग्भ्रिमित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। ऐसे में तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। सभा को मंडल अध्यक्ष हरद्वारी लाल वर्मा, राम कुमार अग्निहोत्री, ठाकुर प्रसाद गंगवार, हरीश भारती, अजीजुल्ला खां, शहाबुद्दीन ने भी संबोधित किया। इस मौके पर ओमप्रकाश वर्मा, अनिरुद्ध मिश्र, अवधेश मिश्रा, विपिन गुप्ता, प्रसून त्रिवेदी, दयाल मिश्रा, संगम मिश्रा, शुभम, पिंकू मिश्र आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।  
विज्ञापन

निघासन। भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा नेता राजराजेश्वर सिंह ने झंडी कस्बे से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। कस्बे से रामकुुमार वर्मा ने इस यात्रा की अगुवाई की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की उपलब्धियों का भी बखान किया। इस दौरान श्यामू पांडे, अनुराग मिश्रा, दयाशंकर मौर्या, विनोद लोधी, बनवारी लाल यादव, संजय गुप्ता, प्रमोद कनौजिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओयल-खीरी। रानी अनुराधा देवी विद्यामंदिर के निकट परिसर से भाजपा कार्यकर्ताओ ने मंडल स्थलीय तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा की अगुवाई भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने की। जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई मंडल अध्यक्ष अमरीक सिंह, राम नरेश, रमाकांत सहित बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा मे शामिल होकर राष्ट्रीय एकता से संबंधित नारे लगाए।


बरवर क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा
मोहम्मदी। बरवर क्षेत्र के तमाम गांवों में भाजपा युवा नेता श्याम किशोर अवस्थी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई, इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र सरकार की जनहित कारी योजनाओं की जानकारी दी। तिरंगा यात्रा बरवर के गांव मकसूदपुर, नकटी, जीराबोझी, महमूदपुर नाजिर, सिकटारा, मुल्लापुर, भोगीपुर, पाठक, पतवन, भौनापुर, ककराही, शाहपुर, गलरई, सिमरा जानीपुर सहित कई गांवों में भाजपा युवा नेता श्याम किशोर अवस्थी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण को केंद्र सरकार की जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित तमाम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ जिला कार्यसमिति के सदस्य गिरीश चंद्र पांडे, जिला महामंत्री मनोज वर्मा, अखिलेश त्रिवेदी, मंडल महामंत्री दिनेश, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री अनुज सिंह, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed