{"_id":"576930b74f1c1b8c1bb4800b","slug":"free-health-camp-will-last-luknia","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौखनिया में कल लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लौखनिया में कल लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा (खीरी)।
Updated Tue, 21 Jun 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन कराएगा नि:शुल्क चेकअप और इलाज
प्रात: नौ बजे से होगा पंजीकरण, प्रात: 10 बजे से शुरू होगा इलाज और चेकअप
स्वास्थ्य सेवाओं से महरूम गांव लौखनिया में 23 जून को अमर उजाला फाउंडेशन नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर प्रात: 10 बजे से लगाएगा। मरीज अपना पंजीकरण कराने के लिए प्रात: नौ बजे से पहुंचे, जिनका इलाज और चेकअप 10 बजे से किया जाएगा। शिविर में डॉक्टर की सलाह पर मलेरिया, टायफाइड, शुगर, एलएसपी और केएसपी के संभावित मरीजों की नि:शुल्क जांच होगी और दवाएं भी दी जाएंगी।
रमियाबेहड़ विकास खंड के गांव लौखनिया जो जटपुरवा ग्राम पंचायत का मजरा गांव है। यह गांव नहर के पश्चिम नहर पटरी के किनारे बाढ़ का इलाका कहा जाता है। इसके आसपास के गांव सिरसी, नकहिया, सोहरिया, बेहननपुरवा, महादेव, गोडिय़ाना, भूलनपुर, समाधी, रायपुर, भगहरिपुरवा, निवियापुरवा, कैलाशनगर, जो बंधा किनारे बसे हैं। इन गांवों में अब तक कोई मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की हालत यह है कि बीमार होने पर यहां के लोगों को इलाज के लिए 15 किलोमीटर दूर रमियाबेहड़ सीएचसी अथवा 20 किलोमीटर दूर तहसील निघासन जाना पड़ता है। यही वजह है अमर उजाला फाउंडेेशन की टीम इस गांव सहित पास पड़ोस के गांवों के मरीजों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा रही है, जिसमें मौसमी बीमारियों के अलावा नेत्र रोगियों, महिला एवं बाल रोगियों का भी इलाज किया जाएगा।
नेत्र रोगियों का भी होगा परीक्षण
डॉ श्राप आई चैरिटी हास्पिटल, सहदेवा-मोहम्मदी की टीम यहां मरीजों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण करेगी। हास्पिटल के प्रबंधक अनुराग मिश्रा भी स्वास्थ्य शिविर में नेत्र विशेषज्ञों के साथ मौजूद रहेंगे। नेत्र रोगियों से अपील है कि वे समय से शिविर में पहुंचकर अपना पंजीकरण करा लेें।
विज्ञापन
इन डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी
शिविर में फिजीशियन, महिला चिकित्सक, बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी, नेत्र चिकित्सक सहित डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी।
लैब और मोबाइल वैन के साथ पहुंचेगी टीम
अमर उजाला फाउंडेशन की टीम मरीजों की जांच के लिए अपनी लैब और मोबाइल वैन के साथ मौजूद रहेगी और डॉक्टर की सलाह पर मलेरिया, टायफाइड, शुगर, एलएसपी और केएसपी के संभावित मरीजों की नि:शुल्क जांच करेगी।