फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Free health camp today in Luknia

लौखनिया में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आज

Wed, 22 Jun 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा/लौखनिया (खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा/लौखनिया (खीरी)। Updated Wed, 22 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Free health camp today in Luknia
amar ujala foundation - फोटो : Youtube Grab
- अमर उजाला फाउंडेशन कराएगा नि:शुल्क चेकअप और इलाज
विज्ञापन

तहसील धौरहरा के रमियाबेहड़ इलाके के लिए खुशखबरी है कि 23 जून दिन गुरुवार को गांव लौखनिया में अमर उजाला फाउंडेशन नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएगा। यह शिविर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगाया जा रहा है। शिविर में प्रात: 10 बजे से लोगों का नि:शुल्क इलाज और चेकअप किया जाएगा। इसके लिए आप अपना पंजीकरण कराने के लिए प्रात: नौ बजे से ही करा सकते हैं। पंजीकरण दोपहर 12 बजे तक ही किया जाएगा।
रमियाबेहड़ विकास खंड की ग्राम पंचायत जटपुरवा का मजरा गांव लौखनिया है। इसके आसपास के गांव सिरसी, नकहिया, सोहरिया, बेहननपुरवा, महादेव, गोड़ियाना, भूलनपुर, समाधी, रायपुर, भगहरिपुरवा, निवियापुरवा, कैलाशनगर बंधा किनारे बसे हैं। इन गांवों में अब तक कोई मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की हालत यह है कि बीमार होने पर यहां के लोगों को इलाज के लिए 15 किलोमीटर दूर रमियाबेहड़ सीएचसी अथवा 20 किलोमीटर दूर तहसील निघासन जाना पड़ता है। यही वजह है अमर उजाला फाउंडेेशन लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने और उनकी जांच कर नि:शुल्क इलाज करने के लिए यह स्वास्थ्य शिविर लगा रहा है।
विज्ञापन


ये चिकित्सक करेंगे स्वास्थ्य परीक्षण
प्रभारी सीएमओ डॉ. वीबी राम ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों के इलाज के लिए कुशल चिकित्सकों की टीम नियुक्त कर दी गई है। शिविर में महिला चिकित्सक डॉ. यामिनी बादल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रमियाबेहड़ के प्रभारी डॉ. आरआर वर्मा के अलावा दो फिजीशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सहित डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। इसके अलावा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास गिरि की टीम भी दंत चिकित्सा के लिए मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेत्र रोगियों का भी होगा परीक्षण
डॉ. श्रॉफ आई चैरिटी हास्पिटल, सहदेवा-मोहम्मदी की टीम भी मरीजों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण  करेगी। हास्पिटल के प्रबंधक अनुराग मिश्रा भी स्वास्थ्य शिविर में नेत्र विशेषज्ञों के साथ मौजूद रहेंगे। नेत्र रोगियों से अपील है कि वह समय से शिविर में पहुंचकर अपना पंजीकरण करा लेें।

मलेरिया, टायफाइड, शुगर सहित कई रोगों की जांच होगी
अमर उजाला फाउंडेशन की टीम मरीजों की जांच के लिए अपनी लैब और मोबाइल वैन के साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मौजूद रहेगी और डॉक्टर की सलाह पर मलेरिया, टायफाइड, शुगर, एलएसपी और केएसपी के संभावित मरीजों की नि:शुल्क जांच करेगी।

इन मरीजों को भी मिल जाएगा इलाज
गांव लौखनिया के रामकिशोर हार्निया से पीड़ित हैं, जबकि लक्ष्यराम को पैरालिसिस का अटैक पड़ चुका है। वह चलने फिरने से भी मजबूर हैं। इसके अलावा काजल उर्फ सोनिया के दिल में छेद है। तीनों मरीज गरीबी के कारण अपना इलाज नहीं करा पा रहे हैं। इन्हें नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की जानकारी हुई तो खुद आए कहा कि उनके गांव में शिविर लग रहा है, जिससे वह बेहद खुश हैं। अभी तक इलाज नहीं करा पा रहे थे। अब उनका इलाज हो जाएगा।

प्रधान और प्रबुद्घजनों ने भी किया आह्वान
ग्राम पंचायत जटपुरवा की प्रधान माधुरी, भानू प्रताप राही और पूर्व प्रधान अखिलेश वर्मा ने इलाके के लोगों से बुधवार को आह्वान किया है कि वह स्वास्थ्य शिविर में आकर अपनी सेहत के प्रति सचेत हों और नि:शुल्क इलाज का लाभ उठाएं।


नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं
डीएम आकाशदीप ने अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा लगाए जा रहे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर काफी सराहना की है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला का यह कार्य बेहद सराहनीय है। डीएम ने सीएमओ को मेडिकल कैंप के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि लोग शिविर में पहुंचकर लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed