{"_id":"6380db8a82f6bf17d04cb645","slug":"fraud-report-filed-against-congress-leaders-in-case-of-check-bounce-of-four-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेताओं पर धोखाधड़ी का केस: निघासन कांड में दिए चार लाख के चेक हुए बाउंस, चार हजार बतौर पेनल्टी काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेताओं पर धोखाधड़ी का केस: निघासन कांड में दिए चार लाख के चेक हुए बाउंस, चार हजार बतौर पेनल्टी काटे
Fri, 25 Nov 2022 08:43 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 25 Nov 2022 08:43 PM IST
सार
निघासन कांड में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वाईके शर्मा ने दो लाख का चेक दिया था, जबकि इनके साथ आए कांग्रेस नेता अमित जानी और वीरेंद्र ने एक-एक लाख की चेक दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव में दो सगी बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में कांग्रेस पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के तौर पर दिए गए चार लाख के तीन चेक बाउंस होने के मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वाईके शर्मा समेत अमित जानी और वीरेंद्र आरोपी हैं।
विज्ञापन
निघासन कांड में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वाईके शर्मा ने दो लाख का चेक दिया था, जबकि इनके साथ आए कांग्रेस नेता अमित जानी और वीरेंद्र ने एक-एक लाख की चेक दिया था। पीड़ित परिवार ने जब चेक का भुगतान कराने के लिए अपने बैंक खाते में लगाया, तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की चेक हस्ताक्षर का मिलान न होने से बाउंस हो गई।
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस नेता अमित जानी व वीरेंद्र के खाते में पर्याप्त रुपये न होने के कारण चेक बाउंस हो गई थीं। इससे बैंक ने पीडित परिवार के खाते से चार हजार रुपये बतौर पेनल्टी काट लिए थे, जिससे पीड़ित परिवार को खुद को ठगा महसूस कर रहा था। लिहाजा दो सगी बहनों के भाई की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वाईके शर्मा, अमित जानी और वीरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सीओ संजय नाथ तिवारी ने बताया कि चेक बाउंस होने के मामले में आरोपी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।