फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fraud of Rs 9 lakh in the name of job abroad

Lakhimpur Kheri News: विदेश में नौकरी के नाम पर नौ लाख की धोखाधड़ी

Sun, 28 Jan 2024 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 9 lakh in the name of job abroad
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी कोतवाली के हजरतपुर निवासी वलजिंदर सिंह ने दो आरोपियों पर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये ठगने का मुकदमा दर्ज कराया है। मामला पांच माह पुराना है। आरोपियों ने नौकरी का झांसा दिया और न्यूजीलैंड का फर्जी वीजा व टिकट बना दिया। पीड़ित को वीजा फर्जी होने का पता दिल्ली एयरपोर्ट पर चला।
विज्ञापन

मोहम्मदी कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में वलजिंदर सिंह ने बताया कि गांव के ही रंजीत का उसके घर आना-जाना था। रंजीत ने उसे विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और महमदपुर-सहजनिया निवासी अपने मामा के लड़के जोधवीर सिंह से मुलाकात कराई। आरोपियों ने न्यूजीलैंड का वीजा व टिकट बनवाने के नाम पर नौ लाख रुपये लिए और फर्जी वीजा बनाकर दे दिया। न्यूजीलैंड जाने को वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो वीजा फर्जी होने का पता चला।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो अगस्त 2023 को उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। बताया कि आरोपी उसके हस्ताक्षर वाली दो चेक भी उठा ले गए हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रंजीत व जोधवीर सिंह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed