{"_id":"668c4c0d25c4e0b55005c514","slug":"fraud-of-rs-4-lakh-in-the-name-of-franchise-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-124141-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फ्रेंचाइजी के नाम पर चार लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फ्रेंचाइजी के नाम पर चार लाख की ठगी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। देवकली मार्ग निवासी विवेक गुप्ता ठगी का शिकार हो गए। ठग ने फ्रेंचाइजी के नाम पर लाखों रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर में विवेक गुप्ता ने कहा है कि 29 फरवरी को उनके फोन पर एक कॉल आई। कॉलर ने खुद का नाम मोहिनी बताया। कहा कि वह और डीबी परिहार सिटी प्राइम ब्राॅड कास्टिंग कंपनी के मालिक हैं। उनकी कंपनी घर, कार्यालय व दुकान में टीवी लगवाने का काम करती है। टीवी पर छह घंटे तक विज्ञापन रोज चलाने की बात कही। इसके बदले कंपनी फिक्स किराया भी देगी, जो ग्राहक टीवी लगवाएगा उसे 499 रुपये से बुकिंग करानी होगी। शेष रुपए टीवी आने पर भुगतान करना होगा।
विवेक ने बताया कि मोहिनी गुप्ता ने कंपनी की फ्रेंचाइजी की डील के लिए अप्रैल में नोएडा बुलाया। बैठक में मोहिनी ने ममता शर्मा, अनुज उर्फ विनोद कुमार से मिलाते हुए लोगों को कंपनी का उच्चाधिकारी बताया। डील फाइनल होने की बात कहकर चार लाख रुपए खाते में डलवा लिए। विवेक ने टीवी लगवाने के लिए 16 बुकिंग कीं। इसके बदले कुल 7984 रुपये बार कोड से भेज दिए। पैसा पहुंचने के बाद कम्पनी ने बाकायदा नौ टीवी भेजे, जिसमें एक 52 इंच और आठ 55 इंच की थीं।
विज्ञापन
इसमें 2 टीवी खराब थीं। 52 इंच की टीवी डेमो थी, जो फ्रेंचाइजी पर ग्राहक को चलाकर दिखानी थीं। बार-बार कहने पर भी अन्य टीवी नहीं भेजीं और न ही खराब टीवी सही कराया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने मोहिनी गुप्ता, डीबी परिहार, विनोद कुमार उर्फ अनुज, आकाश उर्फ सिद्धार्थ, कृष्ण कुमार कश्यप, कपिल, अमित कुमार श्रीवास्तव, जीतेन्द्र, संदीप, ममता शर्मा, सौरभ सिंह, सालू सिन्हा, नेहा, रजनी, दीपिका आदि के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।