फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   fraud case

मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर 24 से अधिक महिलाओं से लाखों की ठगी

Mon, 02 Nov 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
fraud case
लखीमपुर खीरी। मुद्रा योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर कई महिलाओं से 20-20 हजार रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना मितौली के गांव नीमा शिवपुरी निवासी छोटी देवी, माधुरी देवी, मंजू, प्रेमा, ऊषा देवी, रेनू और गांव सरैयां निवासी रामबिलास ने बताया कि थाना फरधान के गांव शंकरपुर निवासी आकाश शुक्ला और सौरभ तीन महीने पहले उनके गांव आए थे और मुद्रा लोन योजना के तहत दो-दो लाख रुपये का लोन दिलाने का वादा किया था। बदले में 20-20 हजार रुपये मांगे थे, इससे सभी महिलाएं झांसे में आ गईं। किसी ने ब्याज पर रुपये लिए तो किसी ने अपने गहने गिरवी रख कर रुपये जुटाए। करीब 24 से अधिक महिलाओं ने दोनों आरोपियों को रुपये दे दिए। आरोपियों ने एक महीने के भीतर रुपये खाते में आने का वादा किया, लेकिन काफी समय बीतने बाद भी जब रुपये खाते में नहीं आए तो महिलाओं ने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी आजकल करते हुए टरकाते रहे। ठगी का एहसास होने पर गांव सरैंया निवासी रामबिलास कई महिलाओं को लेकर कोतवाली सदर पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आकाश शुक्ला और सौरभ के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसका साथी आकाश शुक्ला फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed