फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four youths who went to take bath drowned in the river, two died

Lakhimpur Kheri News: नहाने गए चार युवक नदी में डूबे, दो की मौत

Sat, 15 Mar 2025 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Four youths who went to take bath drowned in the river, two died
धनगढ़ी। होली वाले दिन होली खेल कर फुलवारी गांव में स्थित मोहाना नदी में नहाने गए गांव के चार युवक नदी में डूब कर बह गए। इसमें से दो युवकों की डूबने से मौत हो गई और दो युवकों को पुलिस ने बचा लिया है, जिन्हें नेपाल के धनगढ़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


डीएसपी कवींद्र बोहरा ने बताया कि शुक्रवार को होली वाले दिन धनगढ़ी उप महानगर पालिका तहत वार्ड 19 फुलवारी गांव के चार युवक होली खेल कर गांव के पास ही बह रही मोहाना नदी में नहाने गए थे। जहां नहाते समय 15 वर्षीय दिनेश ओझा व 16 वर्षीय असीत ओझा की डूबने से मौत हो गई। जिनके शव आगे नदी किनारे मिले, जबकि 16 वर्षीय करन सिंह व 15 वर्षीय आदर्श पुजारा को डूबने से मौके पर पहुंची पुलिस ने बचा लिया। जिनके पेट में पानी भरने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed