फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four wheelers will not ply on Sankata Devi Marg

Lakhimpur Kheri News: संकटा देवी मार्ग पर नहीं चलेंगे चार पहिया वाहन

Thu, 03 Oct 2024 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Four wheelers will not ply on Sankata Devi Marg
लखीमपुर खीरी। नवरात्र, विजयदशमी और दिवाली को लेकर यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया है। संकटा देवी मार्ग पर चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। कई अन्य मार्गों की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नियमों का पालन कराने के लिए प्रमुख प्वाइंटों पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

महेवागंज, पलिया बस स्टैंड, मेला मैदान से आने वाले वाहन (दो पहिया को छोड़कर) सुबह नौ से 11 बजे और शाम पांच से आठ बजे तक इमली तिराहा से दुखहरण नाथ मंदिर होकर विलोबी हॉल तिराहा से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। संकटादेवी चौराहा से सदर चौराहा व सदर चौराहा से हमदर्द तिराहा तक दो पहिया वाहनों के अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

विलोबी हॉल तिराहा से हमदर्द तिराहा की ओर जाने वाले वाहन (दो पहिया को छोड़कर) विलोबी हाल तिराहा से लोहिया भवन, महिला अस्पताल, जीआईसी तिराहा, गुरु गोविंद सिंह चौक होते हुए अपने निकाले जाएंगे। संकटादेवी चौराहा से सदर चौराहा व सदर चौराहा से हमदर्द तिराहा तक दो पहिया वाहनों के अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल तिराहा से सदर चौराहा की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहनों नहीं जा सकेंगे। साथ ही सौजन्या चौक से गुरु गोविंद सिंह चौक की तरफ ई-रिक्शा व छोटे कामर्शियल वाहनों का संचालन 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक प्रतिबंधित रहेगा।

----------------
इन वाहनों की रहेगी छूट
यातायात पुलिस ने बताया कि रूट डावर्जन में स्कूल वाहन, एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन वाहन को नहीं रोका जाएगा। यानी इन वाहनों पर प्रतिबंध नहीं है।
-----------------
कॉमर्शियल और भारी वाहनों की नो इंट्री
शहर में कॉमर्शियल, भारी वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का प्रवेश सुबह 07.30 बजे से रात 10 बजे तक एलआरपी से सैंधरी और सैंधरी से एलआरपी तक प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों का आगमन बाइपास होते हुए निकल सकते हैं। सुबह 07.30 बजे से रात 10 बजे तक पंडित दीनदयाल चौराहा, देवकली मोड़ तिराहा से संकटादेवी की तरफ प्रतिबंध रहेंगे। राजापुर मंडी गेट, डॉन बास्को से शहर की ओर आने वाले कॉमर्शियल और भारी वाहनों का प्रतिबंध रहेगा। नौरंगाबाद चौराहा से शहर की ओर आने वाले कॉमर्शियल वाहन सुबह 07.30 बजे से रात नौ बजे तक रोक रहेगी। समस्या होने पर यातायात शाखा के कंट्रोलरूम 9454844045, प्रभारी निरीक्षक यातायात के 8887019112 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed