फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four trains of Lucknow route cancelled from 9 to 14 February

Train Cancelled: लखनऊ रूट की चार ट्रेनें 9 से 14 फरवरी तक निरस्त, यात्रियों को होगी मुश्किल

Thu, 08 Feb 2024 04:34 PM IST
lakhimpur kheri Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 08 Feb 2024 04:34 PM IST
सार

लखनऊ रूट पर चार दिनों तक मुश्किल रहेगी। इस अवधि में लखनऊ रूट पर एक भी ट्रेन संचालित नहीं होगी। आमजन को इस दौरान लखनऊ जाने के लिए बसों का सहारा लेना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Four trains of Lucknow route cancelled from 9 to 14 February
मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस

विस्तार

एनई रेलवे लखनऊ मंडल के सीतापुर में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते लखनऊ रूट की चार ट्रेनें 9 से 14 फरवरी तक निरस्त रहेंगी। जबकि मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस नौ फरवरी से लखनऊ नहीं जाएगी। 10 से 12 फरवरी के बीच लखनऊ रूट पर एक भी ट्रेन मैलानी से नहीं जाएगी।

विज्ञापन


एनई रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सीतापुर-सीतापुर सिटी के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण ट्रेन नंबर 05493 शाहगढ़-डॉलीगंज पैसेंजर नौ से तेरह फरवरी तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 05494 डॉलीगंज-मैलानी पैसेंजर, ट्रेन नंबर 05491 मैलानी-सीतापुर और ट्रेन नंबर 05492 सीतापुर-मैलानी पैसेंजर का संचालन 10 से 14 फरवरी के बीच निरस्त रहेगा।
विज्ञापन


ये ट्रेन भी रहेगी निरस्त 
ट्रेन नंबर 05086 लखनऊ-शाहगढ़ पैसेंजर खैराबाद से शाहगढ़ के बीच, ट्रेन नंबर 05085 मैलानी-डॉलीगंज पैसेंजर मैलानी से खैराबाद के बीच 9 से 13 फरवरी तक निरस्त रहेंगी। ट्रेन नंबर 05088 डॉलीगंज-मैलानी पैसेंजर 9 से 12 फरवरी तक खैराबाद से मैलानी के बीच, ट्रेन नंबर 05087 मैलानी-डॉलीगंज पैसेंजर मैलानी से खैराबाद के बीच 10 से 13 फरवरी के बीच निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस आठ से 12 फरवरी तक गोमती नगर से मैलानी के बीच और ट्रेन नंबर 15010 मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस मैलानी से गोमती नगर के बीच नौ से 13 फरवरी तक नहीं चलेगी।

चार दिनों तक होगी मुश्किल
लखनऊ रूट पर चार दिनों तक मुश्किल रहेगी। कारण यह है कि इस अवधि में लखनऊ रूट पर एक भी ट्रेन संचालित नहीं होगी। आमजन को इस दौरान लखनऊ जाने के लिए बसों का सहारा लेना पड़ेगा, जोकि दुश्वारियों के साथ ही अधिक खर्चीला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed